कोल्हापुर जिला सभा उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार से सम्मानित

महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग 10 व 11 फरवरी 2024 को सोलापुर में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश के 23 जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मीटिंग का आरम्भ 10 फरवरी को सुबह 9.30 बजे महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री मधुसूदन गांधी एवं प्रदेश मंत्री श्री सत्यनारायण सारडा के हस्ते हुआ। इस प्रथम सत्र में महाराष्ट्र प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन गांधी ने अपने उद्बोधन में सामाजिक योजनाओ की जानकारी दी तथा कहा की हमें पद नही दायित्व मिला है, इसलिए कोई भी अपने पद पर अभिमान नही करते हुये कार्य करना है। 11 फरवरी को तृतीय सत्र में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त सामाजिक समस्याओं का निराकरण कैसे करें, इस विषय पर विस्तार से बताया तथा समाज के आर्थिक दुर्बल परिवारों का जीवन स्तर कैसे ऊपर आये और उन्हें स्वावलंबी कैसे बनाये, इस विषय पर मार्मिक उद्बोधन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश स्तर पर सर्वोत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्य करने वाले कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा को उत्कृष्ट कार्यशील जिला पुरस्कार का गौरव चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री नितिन धुत एवं सचिव श्री लालचंद गट्टाणी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चंदनमल मंत्री, श्री शांति किशोर मंत्री, श्रीकांत मंत्री, भिकुलाल मर्दा, मुकेश खाबाणी, विनीत तोषनीवाल आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन