डॉ. नवलकिशोर अजमेरा, अकोला सम्मानित हुए
माहेश्वरी समाज अकोला के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार स्व. मदनलाल अजमेरा के सुपुत्र माहेश्वरी समाज के धडाडी के कर्मठ कार्यकर्ता, अकोला जिल्हा माहेश्वरी संगठन के सदस्य, अंतरराष्ट्रीय द्वारिका रणुजा रुणीचा संगम संस्थान ट्रस्ट बीकानेर राजस्थान के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रचार प्रसार मंत्री, पत्रकार डॉ. नवलकिशोर अजमेरा को माहेश्वरी समाज ट्रस्ट अकोला द्वारा 26 जनवरी को सन्मानित किया गया। माहेश्वरी भवन में आयोजित गणतंत्र दिवस के 75 वे अमृत महोत्सव समारोह के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब (भारत) भीलवाडा कीसामाजिक संस्था द्वारा स्व. रामजस सोडाणी स्मृति में 'जर्नलिस्ट आफ द ईयरÓ अवार्ड के लिये डॉ. नवल किशोर एम.अजमेरा का चयन किया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. नवलकिशोर अजमेरा को माहेश्वरी समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार पनपालीया के शुभ हस्ते, ध्वजारोहण अतिथि हेमा खटोड, प्रमुख वक्ता रुपाली चांडक की प्रमुख उपस्थिति मे स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित किया गया।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज ट्रस्ट के प्रधान मंत्री विजय राठी, सदस्य दीपक राठी, प्रगति मंडल के आनंद डागा, वरिष्ठ प्रकोष्ठ के सचिव राजीव मूंदड़ा, महिला मंडल की अध्यक्षा शिल्पा चांडक, नवयुवती मंडल की अध्यक्षा, वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मंच पर विराजमान थी। शहर के माहेश्वरी समाज के गणमान्य लोग, माहेश्वरी समाज के सभी मंडल के पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी सदस्य, अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के कार्यकारिणी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Latest News