श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित

श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा "Motivational Session-Being Positive,No Matter What"  प्रमुख वक्ता राजयोगिनी डॉ. सुनीता दीदी (चांडक), आबू रोड का 4 फरवरी 2024 को श्री महेश सेवा समिति में सेमिनार आयोजित किया गया। 300 लोगो की उपस्थिति में सुनीता दीदी ने कहा सकारात्मक सोच से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। यदि हम सकारात्मक रहें तो दु:खदायी परिस्थिति भी सुखदायी बन जाती है और डिप्रेशन जैसे मनोविकारों से बच सकते हैं। सकारात्मक सोच हमारे मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही, सफल और खुशहाल जीवन का मूलमंत्र है। सभी ने इस Session का हिस्सा बन कर अपनी खुशी जाहिर की औऱ इस तरह के सेमिनार आगे भी होते रहे इस बात की गवाही मांगी। इस सेमिनार को सफल बनाने के लिए इस प्रोजेक्ट की कमिटी सर्वेश्वरछापरवाल और बालाजी भूतड़ा ने काफी मेहनत की। कार्यक्रम के अन्त में सभी समाज बंधुओं का धन्यवाद और आभार अध्यक्ष चंद्रशेखर बांगड़ और सचिव अमित कुमार काबरा ने माना और इसी तरह श्री महेश नवयुवक मंडल को अपना प्यार निरंतर देते रहे इसी बात के साथ कार्यक्रम खत्म की घोषणा की गई।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन