कोल्हापुर जिला माहेश्वरी द्वारा प्रतिभा विकास सेमिनार आयोजित
कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा, कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन, कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन एंव इचलकंरजी तहसील माहेश्वरी महिला संगठन के सयुंक्त तत्वाधान में 'बाल्यकाल में बच्चो की प्रतिभा को कैसे विकसित करें' विषय पर औरंगाबाद की सुप्रसिध्द मोटिवेशनल स्पीकर कु. आभा काबरा का सेमिनार दिनांक 4-2-24 को इचलकंरजी में आयोजित किया गया।
कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री नितीन धूत ने स्वागत मनोगत व प्रस्तावना रखी तथा बिना किसी औपचारिकता के साथ सेमिनार को शुरू कर दिया गया। कु. आभा काबरा ने कहा की आज युग बदल गया है, पहले शिक्षण पुस्तकों से होता था, परन्तु आज शिक्षण creativity के माध्यम से हो रहा है,इसलिये अपने बच्चें creative हो इस तरफ ध्यान दें। पहले parents चाहते थे की हमारे बच्चे obedient, productive, well settled हो,परन्तु अब हमें बच्चो में अच्छे व Happy इंसान व लचीलापन व well adjusted के गुण विकसित करना है। Parents बच्चो के Role model होते है, इसलिए parents को अपने व्यवहार व कार्य की तरफ हमेशा सजग रहना चाहिए। बच्चो को संस्कृत के श्लोक नित्य सुनाने चाहिये, जिससे मस्तिष्कका विकास fast होता है। बच्चों में अनुशासन के विकास के लिये उनके नहाने, खाने व सोने का एक समय निश्चित करना चाहिए। ऐसी बहुत सी बातें story के माध्यम से बताई और उपस्थित parents के questions का बहुत ही सटीक व सुन्दर तरीके से Answer दिये। यह सेमिनार बहुत ही सफलता के साथ संपन्न हुआ। इसको सफल बनाने में आनंद बांगड, सौं पुष्पा काबरा, सौं मंजू सोमाणी, लालचंद गट्टाणी, कृष्णकांत भूतडा, सौं संगीता मूंदडा, सौ सरिता बाल्दी, जुगल भागंडिया, गोविंद मंत्री, बजरंग काबरा, पद्मा खाबाणी व सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने विशेष प्रयास किया।
इस समय प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष श्री विनित तोषनीवाल, प्रदेश सूचना-प्रसारण मंत्री मुकेश खाबाणी व प्रदेश कार्य समिती सदस्य श्री शातिकिशोर मंत्री, तहसील अध्यक्ष रामगोपाल मालानी, प्रदेश महिला संगठन उपाध्यक्षा सौ कांता लाहोटी उपस्थित थे। सेमिनार का सफल संचालन लालचंद गट्टाणी, कृष्णकांत भूतडा व सौ सरिता बाल्दी ने किया। अंत में सौं मंजू सोमाणी ने आभार व्यक्त करते हुये सेमिनार का समापन किया।
Latest News