श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के चुनाव सम्पन्न
श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के चुनाव में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। अध्यक्ष अशोक राठी माहेश्वरी स्टील गंजपारा, उपाध्यक्ष व मन्दिर समिति अध्यक्ष मुकेश राठी गंजपारा, उपाध्यक्ष के अन्य 2 पदों पर आनंद राठी गाँधी चौक, रामदेव टावरी महेश कॉलोनी, सचिव डॉ. शंकरलाल दम्माणी ऋषभ ग्रीन सिटी, कोषाध्यक्ष आनंद चाण्डक आदर्श नगर, संगठन मंत्री चंद्रकांत राठी पद्मनाभपुर, सहसचिव गोपाल राठी गंजपारा का चयन समाज के सदस्यों द्वारा किया गया। चुनाव अधिकारी योगेश्वर चाण्डक महेश कॉलोनी दुर्ग थे। पदाधिकारियों का चयन सन 2024 व 2025 के 2 वर्षों हेतु किया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष मुरारी भूतड़ा व पदाधिकारीगण द्वारा बीते कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत किया गया व नए अध्यक्ष व उनके साथ चयनित पदाधिकारीयों को बधाई दी। नए पदाधिकारीयों ने उपस्थित सदस्यों से सुझाव मांगे व समाज से अपेक्षाएं पूछी जिसे कलमबद्ध किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक राठी व सचिव डॉ. शंकरलाल दम्माणी ने बताया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा व समाज के लिए उपयोगी व आवश्यक कार्यक्रम बनाये जाएंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा, दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा, महिला मण्डल दुर्ग, युवा संगठन दुर्ग सहित विभिन्न संगठन व समाज के सदस्यगणों ने बधाईयाँ व शुभकामनाएं दी।
Latest News