माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित
'सगंठन आपके द्वार' बेनर अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में दिनांक 4.2.2024 को पारिवारिक मिलन समारोह श्री रामचन्द्र महेश मालपानी, परबतीया के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 12 सदस्यों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम की शुरुआत करने के पीछे हमारे उद्देश्य के बारे में चर्चा की गई, उद्देश्य है (1) माहेश्वरी परिवारों को सगंठित करके एक परिवार बनाना, सगंठित होने से एक दूसरे की जान पहचान बढऩा, दुख: दर्द में हिस्सा लेना, किसी के भी परिवार में बड़े से बड़ा काम भी हो तो मन में एक विश्वास रहता है, मेरे समाज के बंधु काम सभांलने आएगें और आदमी टेन्शन फ्री हो जाता हैं। (2) संस्कार, संस्कृति, सभ्यता, आदर सत्कार व भाषा - अभी हमारा समाज इन सब को छोड़कर दुसरी और जा रहा है, जिसके दुष्परिणाम हम सभी देख रहे हैं, माँ बाप बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार डालने की चेष्टा करे, ताकि वह अच्छे संस्कार लेकर अपना व अपने परिवार का पुरा ध्यान रख सके। संस्कार अच्छे होंगे तो संस्कृति, सभ्यता, आदर सत्कार के साथ अपना जीवन व्यापन कर सके। हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा भाषा सीखनी चाहिए, लेकिन अपनी भाषा को नही छोडना चाहिए। (3) शादी विवाह में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ता है, सही उम्र में शादी नही होने से मेचिगं पार्टनर नही मिलने की वजह से बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ता हैं, सही उम्र में शादी होने से दुल्हा दुल्हन मासूम से लगते है, बुढ़ापे में घर सभांलने वाला तैयार हो जाता हैं। माहेश्वरीयों की जनसंख्या दिनों दिन कम हो रही हैं, युवा पीढ़ी इस पर ध्यान नही देगी तो आगे जाकर हमारा समाज लुप्त हो जाएगा। (4) पुर्वोतर मे माहेश्वरी जीवन-साथी बायो-डाटा ग्रुप बनाया गया, जिसमें अच्छी संख्या में बायो-डाटा आए हैं, समाज बंधु इस पर ध्यान देकर एक दूसरे से सम्पर्क करके अपने बच्चों के रिश्ते तय करे, अभी भी काफी लोग बायो-डाटा अपलोड नही कर रहे हैं, उनसे प्राथना हैं इस ग्रुप से फायदा ले।
Latest News