माहेश्वरी महिला संगठन बठिंडा द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन युक्त सूखा राशन बांटा

4 फरवरी को श्री राम हेल्थ सोसायटी के सहयोग से माहेश्वरी महिला संगठन बठिंडा द्वारा माहेश्वरी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में ताकतवर देश व सेहतमंद जच्चा  बच्चा मुहिम के अधीन और सुनहरे भविष्य के लिए 50 गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन युक्त सूखा राशन बांटा गया। इस प्रोग्राम के मुख्य मेहमान डाक्टर रुकसार, एम्स बठिंडा थी। सविता होलानी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया और डाक्टर रोबिन ने गर्भ के दौरान मां व बच्चे को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। अपने भाषण में डाक्टर रुकसार ने श्री राम हेल्थ सोसायटी व माहेश्वरी महिला संगठन का इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। इस कार्यक्रम में श्रीमती पूनम राठी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और के.के. मालपानी अध्यक्ष माहेश्वरी सभा ने भी संबोधन किया। इस प्रोग्राम मे अंजू मालपानी सचिव, नीलम होलानी, डाक्टर रोहिणी, डाक्टर कोमल व साधु राम कुशला, श्री प्रेम सचिव राम हेल्थ सोसायटी उपस्थित थे। डाक्टर रवि कांत सचिव आईएमए ने मंच संचालन किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन