अजमेर के परिचालकों ने दिया ईमानदारी का परिचय

राजस्थान रोडवेज में कार्यरत अजमेर के दो परिचालकों ने यात्रियों का खोया कीमती सामान लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है। इससे यात्रियों में रोडवेज के प्रति विश्वास बढ़ेगा। अजय मेरु आगार के परिचालक रामेन्द्र सिंह को हरिद्वार से अजमेर वाहन संख्या 4664 में ड्यूटी पर थे। उन्हें बस में एक लावारिस बैग मिला। जिसे उन्होंने कार्यालय में स्टोर इंचार्ज युधिष्ठिर शर्मा को जमा कराया। काफी देर पश्चात मोदिता शर्मा नामक बालिका आई और उसने बताया कि उनका एक बैग वाहन में रह गया था। बैग में एक लैपटॉप, कपड़े और अन्य कीमती सामान था। पड़ताल कर उसे बैग लौटा दिया गया। इसी तरह अजयमेरु आगार के परिचालक विष्णु राठी केकड़ी से अजमेर वाहन संख्या 2196 में ड्यूटी पर थे। अजमेर केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर सभी यात्री उतरने के बाद उनको वाहन में लावारिस पड़ा मोबाइल फोन मिला। उक्त मोबाइल पर यात्री का कॉल आया। उसने अपना नाम निजाम तथा केकड़ी का रहना वाला बताया। उससे पूछताछ कर उक्त मोबाइल निजाम को सुपुर्द किया गया। खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर यात्री ने परिचालक राठी का आभार व्यक्त किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन