सूरत को प्रदेश सभा बनाने का आग्रह
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा 26 जनवरी 2024 को सूरत में उपस्थित रहे। सुबह श्री माहेश्वरी सेवा सदन में रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं के हौसला अफजाई के लिए गए उसके बाद वह 3:30 बजे जिला सभा ऑफिस पर पधारकर कार्यालय को देखा और भूरी-भूरी प्रशंशा की। सूरत जिला माहेश्वरी सभा कार्यालय पर सूरत माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति और महासभा सदस्य व जिला सभा कार्य समिति मेंबर पधारे हुए थे। कार्यक्रम की शुरुआत में महेश वंदना से हुई, उसके बाद सभापति को मंचासीन करवाया गया, मंच पर महासभा कार्यसमिति सदस्य श्री मुरली सोमानी एवं श्री गिरधरगोपाल मूंधडा और श्री कृष्ण कांत भट्टड़, गुजरात प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री श्याम भंडारी, प्रदेश संयुक्त मंत्री श्री राधाकिशन मूंदड़ा, सूरत जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री पवन बजाज मंचासिन हुए।
सूरत जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी पवन बजाज, अतिन बाहेती, मुरली लाहोटी, नारायण पेडीवाल, विजय भट्टड़, विजय चांडक, परसराम मूंदड़ा, महेश खटोड, विष्णु राठी ने सभापती जी का स्वागत किया। मुरली सोमानी ने सूरत की भावनाओं को उनके समक्ष रखा की सूरत को प्रदेश का दर्जा मिले वह सूरत की महासभा में भागीदारी बढ़ाई जाए। जिला अध्यक्ष पवन बजाज ने सभी का स्वागत किया व सूरत को आगामी महासभा अधिवेशन मिले इसके लिए आग्रह किया।
महासभा सभापति श्री संदीप काबरा ने कहा की महासभा की हर योजना हर व्यक्ति के तक पहुंचे, मिशन आईएएस 100 में सूरत की महत्वपूर्ण भूमिका हो छोटे से लेकर बड़े बच्चों तक शिक्षा का योगदान मिले, समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को सहायता पहुंचाई जाए समाज की विधवाओं को पेंशन के साथ उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध करा कर स्वालंबी बनाया जाए। सभी कार्यकर्ताओं को ग्राउंड लेवल से कार्य करते हुए सभी को महासभा की योजनाओं की जानकारी मिले और उन्हें लाभ मिले।
कार्यकर्ताओं ने सभापति के समक्ष अपनी बात रखी, जिला सचिव अतिन बाहेती ने सभापति को महेश नवमी पर्व पर सूरत पधारने का आग्रह किया, सूरत के विभिन्न कार्यो, कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं मंच का संचालन किया। अंत में श्याम भंडारी ने सभी का धन्यवाद करते हुए सभा को समाप्त किया। इस कार्यक्रम में सूरत की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Latest News