डेगाना माहेश्वरी समाज के युवाओं ने लिया पतंग बाजी का लुप्त
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Wed, 31-Jan-2024 | ![]() |
|---|
डेगाना शहर व ग्रामीण अंचल में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के पर्व को लेकर बच्चो में उत्साह देखा गया। श्रदालुओ ने जहाँ जमकर दान पुण्य किया तो वही बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने जमकर पतंग बाजी की। अंशुल सोमानी व हर्ष करवा ने बताया की मकर संक्रांति को लेकर सुबह से ही बच्चे, युवा, युवतियां घरों की छतों पर पतंग और चरखी लेकर डट गए। हवा के कम चलने के बावजूद भी युवा व बच्चे पतंग बाजी में व्यस्त
रहे। पतंग उड़ाने का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ जो शाम के अँधरे में भी जारी रहा। कई छतों पर तेज आवाज में बजते गीतों पर झूमते पतंगबाजों ने छत पर ही तिल से बने व्यजनों व गुलगुले पकोड़ो का आनद लिया। इस मौके पर सुबह से ही छतों पर पतंग उड़ाने की होड़ा होड़ सी मची थी। इस मौके पर पवन सोमानी, संगीता सोमानी, मयंक करवा, तरुण तोषनीवाल, अंशुल सोमानी, हर्ष करवा, पूजा कालिया, राधिका सोमानी, विकास कालिया, जितेंद्र सिंगल, मयूरी सिंगल, हृतविक चितलांगिया, राकेश करवा सहित युवा बच्चे व महिलाएं मौजूद थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

