श्री सतीश चरखा द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न
तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर (कार्यशाला) स्थानीय डीजी वैष्णव कॉलेज के सभागार मे संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कॉलेज प्रांगण में गणेश मंदिर पूजा से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन के साथ शुरू हुई। इससे पहले सचिव संजय मूँदडा ने अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणांचल के उपसभापति श्री अरूण भंगडिय़ा, मुख्य वक्ता श्री सतीश चरखा, तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपनी, सभा अध्यक्ष डॉ. अशोक जे. मूँधडा, मद्रास माहेश्वरी चैरिटेबल के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया, कार्यसमिति के सदस्य श्री सत्यनारायण भूतडा, तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी महिला की अध्यक्ष श्रीमति ममता दम्मानी, कार्यक्रम समन्वयक श्री चंद्र प्रकाश मालपानी को मनचासिन कराया गया। श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक जे. मूंधड़ा ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि पूरे माहेश्वरी समाज के लिए गर्व की बात है कि सतीश जी चरखा आज अपने सम्मुख है और हमे इसका लाभ लेना है। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सतीश चरखा और श्री अरुण भांगडिया को शाल व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी ने बताया की हम सब की सौभाग्य की बात है कि आज हम एक ऐसे शिविर में आये है जिसकी हम सब को जरूरत है और आज हम सब को इसका लाभ लेना चाइये। कार्यक्रम समन्वयक श्री चंद्र प्रकाश मालपानी ने श्री सतीश चरखा का परिचय सदन को बताया व अपनी रिपोर्ट सदन में दी। श्री सतीश चरखा ने अपने उद्बोधन में बताया की पद के कर्तव्य एवं अधिकार कैसे होने चाहिये, बैठकों तथा कार्यक्रमों का नियोजन व शिष्टाचार प्रोटोकॉल के ऊपर हमें किन किन बातो का ध्यान रखना चाइये। संगठन में संवाद कौशल व समूह में काम करने की कौशल के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष के उनके पोस्ट व उनकी जिम्मेवारी क्या है, विस्तार से सभागार में बताया।
उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं सभी ने एक ही स्वर में निवेदन किया की आपको वापस चेन्नई आकर हमे और आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से श्रीमति विमला दम्मानी को नारी गौरव सम्मान अलंकृत किया गया। श्रीमति विमला दम्मानी को शाल, पुष्पगुच्छ व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गौरीशंकर राठी, जयप्रकाश मालपानी, श्री अनुराग माहेश्वरी, श्री महावीर मरदा, श्रीमति प्रेमलता टावरी, श्रीमति संतोष बिसानी, श्रीमति शकुंतला मोहता, श्रीमति ममता बागड़ी, श्री कमल गोइदानी, श्री जगदीश बियानी, श्री सुरेश भट्टड़ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव संजय मूँदडा ने दिया।
Latest News