श्री राम प्रभु के आदर्श और मर्यादा समाज में स्थापित हो, समय पर विवाह हो, जरूरतमंद परिवारो को विजन 2030 तक आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाए - अर्थमंत्री राजकुमार काल्या

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की नासिक में आयोजित कार्यसमिति बैठक में अ.भा. माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अर्थमंत्री श्री राजकुमार काल्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह उपरांत तलाक की समस्या तथा समाज की घटती जनसंख्या जैसी अनेक समस्याओं का एकमात्र निराकरण समाज के युवक और युवतियों का समय पर विवाह होना बताया और युवतियों का 21 वर्ष की आयु में और युवाओं का 23 वर्ष की आयु में विवाह हो जाए, इस बात पर जोर दिया। साथ ही प्री वेडिंग शूट पर पाबंदी की बात कही।
श्री काल्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि जरूरतमंद परिवारों को विजन 2030 तक आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इस हेतु संगठन के साथी अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे परिवारों को चिन्हित करें ताकि योजनाबद्ध तरीके से उन्हें आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाया जा सके।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन