वाराणसी में गणतंत्र दिवस समारोह के साथ चुनाव सम्पन्न

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर माहेश्वरी भवन में ध्वजारोहण किया गया, उपरोक्त पर्व पर समाज के 30 लोगो की उपस्थिति रही तत्पश्चात माहेश्वरी परिषद सत्र 2024 के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमे श्री राजेश बाहेती को अध्यक्ष व कृष्ण कुमार काबरा को मंत्री, आय-व्यय निरीक्षक किशोर मूंदड़ा को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी श्री लोकेन्द्र करवा ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी। सर्वश्री वीरेन्द्र भुराडिय़ा, मांगीलाल सारड़ा, श्रीराम चितलांगिया, गौरीशंकर नेवर, अनिल सारड़ा, राजेश गट्टानी, संजीव चांडक, दीपक मूंदड़ा, नवनीत कोठारी, सुशील दम्मानी, गोपाल दम्मानी, गिरिराज कोठारी, कैलाश राठी, राकेश दरक, श्रीमती इंदु चांडक, श्रीमती सुषमा कोठारी आदि ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी। गोविंद बजाज व जगदीश राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन