बुजुर्गो की सेवा-सुश्रुषा करना हमारा कर्तव्य - राशि माहेश्वरी

सामर्थ्य सोसायटी, बून्दी की अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने कहा कि बुजुर्ग हमारी संस्कृति एवं धरोहर होते हैं। उनकी सेवा सुश्रुषा करना हमारा नैतिक कर्तव्य हैं। उन्होंने यह विचार दान-पुण्य के पवित्र दिवस मकर सक्रांति के अवसर पर सोसायटी के प्रकल्प के अंतर्गत नैनवां रोड़ स्थित सुदामा सेवा संस्थान 'आसरा' में निवासरत प्रवासियों को ऊनी वस्त्र प्रदान करने के दौरान व्यक्त किए। माहेश्वरी ने बुजुर्गो से उनके अनुभव सांझा करते हुए कहा कि बुजुर्ग परिवार की रीढ़ की हड्डी की तरह होते है। लेकिन भौतिकतावादी युग में हम उनसे दूर होकर पारिवारिक एवं सामाजिक ताना-बाना को समाप्त कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए अत्यन्त सोचनीय विषय हैं। उन्होंने कहा कि हम हमारे बुजुर्गो के प्रति संवेदनशील बनकर उनके मान-सम्मान बढ़ाने का प्रण लें। इस दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले प्रवासियों ने सोसायटी सदस्यों की सेवा भावना एवं अपनत्व की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सोसायटी सदस्यों को अपने आशीर्वाद से नवाजा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन