माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर माहेश्वरी समाज लखनऊ कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने समाज के पारिवारिक सदस्यों के साथ माहेश्वरी धर्मशाला अमीनाबाद में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश के माल्यार्पण एवं पूजा से की इसके बाद सभी ने मिलकर झंडा फहराया सभी ने मिलकर राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के गीत गाये। इस बार माहेश्वरी समाज भारत गौरव वर्ष 2024 मना रहा है जिसके अंतर्गत इस बार माहेश्वरी समाज के बन्धुओं द्वारा भारत वर्ष के स्वतंत्रता सेनानियों एवं माहेश्वरी समाज के गौरव शहीद श्री राम कोठारी, श्री शरद कोठारी एवं श्री अविनाश माहेश्वरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा मंडल के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया समाज के सभी गणमान्य बंधुवर माताएँ बहने एवं बच्चे भी उपस्थित रहे। कार्यकारणी के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं का स्वागत किया एवं उनके सामाजिक कार्यक्रम में आने के लिए एवं देश एवं समाज के लिए उनकी जि़म्मेदारी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन