समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने पर उपखण्ड स्तर पर सम्मानित

गणतंत्र दिवस  पर ब्यावर जिला समारोह अम्बेडकर भवन, उदयपुर रोड़ पर आयोजित हुआ, जिसमे आर्य समाज, ब्यावर को उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया, उपखण्ड अधिकारी गौरव बुडानिया, जिला पुलिस अधीक्षक (S.P) नरेन्द्र सिंह, सभापति नरेश कन्नौजिया, आयुक्त महोदय आदि ने आर्य समाज, ब्यावर के प्रधान भूदेव आर्य, मंत्री राजेंद्र काबरा को समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। आर्य समाज ब्यावर हमेशा मानव सेवा के कार्यों में आगे रहता है कोरोना काल में सबसे पहले आगे आकर झोपड़ बस्ती में जाकर छोटे छोटे बच्चो को दूध पिलाने का कार्य, गुजरात अन्य स्थानों से ब्यावर आए हजारों श्रमिको को चाय, बिस्कुट, अल्पहार, भोजन की व्यवस्था की। वातावरण शुद्धि यज्ञ करना, महापुरूषो के विशेष दिवस पर अस्पताल में फ्रूट, बिस्कुट आदि का वितरण, वृद्ध आश्रम में जाकर भोजन कराना, पक्षियों का दाना पानी देना। देश में किसी आपदा आने पर सहायता करना। छात्राओ को आत्म निर्भर बनाना आदि अनेक सेवा कार्य करता रहता है। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन