माहेश्वरी समाज भरतपुर द्वारा धूम धाम से श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया

भरतपुर जिला माहेश्वरी मण्डल समिति द्वारा 22 जनवरी को माहेश्वरी कुंज, नीमदा गेट पर श्री अयोध्या धाम में हो रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भरतपुर में आनन्द पूर्वक मनाया गया। जिला अध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ तत्पश्चात भव्य फूल बंगला झांकी एवं महाआरती भी हुई। महिलाओं द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाई गयी। इस अवसर पर 501 दीपकों से जय श्री राम लिखा गया।
समारोह में मातृ शक्ति द्वारा भजनों एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। भगवान को पोष बड़ा की प्रसादी भी अर्पण की गयी। राम मंदिर निर्माण हेतु अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले माहेश्वरी समाज के गौरव राम कोठारी, शरद कोठारी, अविनाश माहेश्वरी एवं भरतपुर के महेन्द्रनाथ अरोड़ा को इस अवसर पर श्रद्धांजलि दी गयी और उनके इस बलिदान को याद किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी माहेश्वरी बंधुओं ने सपरिवार भाग लिया। जय श्री राम के उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन