गीता बाल संस्कार जोधपुर के तत्वाधान में विशाल रैली निकाली गई

गीता बाल संस्कार जोधपुर के तत्वाधान में लाल सागर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों के द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें रैली का शुभारंभ श्री राम जी के आरती और पूजन से किया गया और चारों तरफ जय श्री राम की जयकार गूंज उठी। गीता बाल संस्कार के मदन पुंगलिया ने बताया की इस अवसर सभी शाखाओं के बच्चे, अध्यापक गण और लाल सागर के लोग बहुत ही उत्साह से इसमें शामिल हुए और राम जी दरबार की आकर्षक झांकी के दर्शन किए, रैली में मोहल्ले वासियों द्वारा बच्चों का विशेष स्वागत किया गया और पूर्ण आरती से इस रैली का समापन हुआ। लाल सागर ब्रांच में हर रविवार  गीता क्लास लगती है जिसमें लगभग 350 बच्चे आते हैं।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन