माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा अखंड रामायण का पाठ आयोजित
सनातन धर्म की संस्कृति को अग्रसर ले जाने की भावना प्रत्येक हिंदू के मन में जाग उठी है इसी भावना को आगे बढ़ते हुए जनकपुरी दुलारी सीता जी के ससुराल यानी अयोध्या में भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। सारे विश्व भर में हिंदुत्व पर भगवा रंग चढ़कर राम नाम का परचम लहरा रहा है, इसी भावना से माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा अखंड रामायण का पाठ आयोजन किया गया। 22 जनवरी अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ विराटनगर स्थित राम जानकी मंदिर में 21-22 जनवरी को अखंड रामायण का आयोजन किया गया। 500 पुरुष, माताए और बहनो की सहभागिता रही। माहेश्वरी समाज के गणमान्य संग अन्य समाज के गणमान्य जन की सहभागिता रही। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमति लीला काबरा थीं। भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समापन किया गया।
Latest News