माहेश्वरी समाज महाराजगंज हैदराबाद द्वारा स्वागत रामलला का दर्शन एवं भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित

21 एवं 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राणप्रतिष्ठा एवं राम मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज महाराजगंज हैदराबाद द्वारा 21 दिन पूर्व 31 दिसम्बर 2023 को स्वागत रामलला का दर्शन एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री अनुराग भूतडा द्वारा अपनी मधुरवानी में भजन प्रस्तुत किए गए। संस्था के संस्थापक श्री नंदगोपाल भट्टड एवं भगवान भाई पंसारी के नेतृत्व में इस आयोजन के मुख्य यजमान भवरीलाल गोविंदलाल पंसारी, हैदराबाद थे। अध्यक्ष श्री रामदेव सारडा ने बताया कि कार्यक्रम में सालासर बाबा एवं अयोध्या में निर्माण हो रहे भगवान रामजी का हुबहु मंदिर से भव्य दरबार सजाया गया। मंत्री नरेश भूतड़ा ने कहा महेश वन्दना एवं दीपोत्सव से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपाध्यक्ष श्री राम नावदर ने कहा कि इस अवसर पर उपस्थित नगर के गोशा महल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री टी.राजा सिंह जी मुख्य अतिथि रहे जिन्होंने रामजी के अपने दो भजनों की प्रस्तुत भी दी। कोषाध्यक्ष दीपक बल्दवा ने कहा कि कार्यक्रम में पधारे सभी प्रमुख अतिथियों एवं भक्तो का स्वागत मंच पर खंडवा पहना के किया गया। संयोजक अभिषेक इनानी एवं गोपाल राठी ने कार्यक्रम का बहुत सुंदर संचालन किया। संस्था के सदस्यगण आकाश काकानी, आशीष राठी, अभिषेक सारडा, अंकित बाहेती, अंकित मालानी, दिनेश सारडा, महेश साबू, निखिल पंसारी, राहुल बजाज, रमेश मोदानी, रूपेश डोडिया, श्री गोपाल नावदर ने अपने अपने परिवार सहित कार्यक्रम की शोभा बड़ाने में पूर्ण सहयोग दिया।  इस कार्यक्रम में लगभग 1000 से ज्यादा भक्त उपस्थित थे। अन्त में महाप्रसाद का आयोजन किया गया एवं सभी को स्वागत (जन्म) रामलला का.... की बधाई भेंट स्वरूप दी गई।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन