माहेश्वरी समाजोत्थान समिति कोलकात्ता ने बताया 'राम नाम क्यों जपे'
माहेश्वरी समाजोत्थान समिति (अंतर्गत माहेश्वरी सभा) द्वारा आयोजित राम नाम क्यों जपे कार्यक्रम के प्रधान वक्ता श्री संजय मूंधड़ा ने विस्तार पूर्वक प्रभु श्रीराम जी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में नाम जप ही अति उत्तम है और इसमें भी राम जी का नाम सर्वोत्तम है। राम नाम के बारे में बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया, उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया। पू.पा.गो.108 चि.श्री राजीव लोचन जी महोदयश्री (श्री गोवर्धन नाथ जी की हवेली, कोलकाता) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं अपने वक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति का समाज एवं राष्ट्र के प्रति दायित्व को समझना ही राम भक्त और राममय होना है। कार्यक्रम के सभापति श्री हरि नारायण राठी ने कहा कि श्री राम के आर्दशों को अपने जीवन में उतारना चाहिए, विशिष्ट अतिथि श्री राधा कृष्ण राठी ने कहा राम मंदिर के साथ सनातन धर्म की विजय हुई है। माहेश्वरी सभा के सभापति श्री बुलाकी दास मिमानी ने कहा की राम हम सबके हैं पूरा विश्व राममय हो गया है, 22 जनवरी के दिन भव्य आयोजन कर के भगवान राम के श्री चरणों में प्रणाम करते हुए उनके बताए हुए पथ का अनुसरण करेंगे एवं समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे वही कल्याणकारी होगा।
माहेश्वरी समाजोत्थान समिति के मंत्री श्री मनमोहन राठी एवं संयुक्त संयोजक श्री घनश्याम सोमानी एवं श्री सुरेंद्र कुमार काबरा की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में गणेश मन्दिर से श्रीराम-सीता जी, लक्ष्मण जी एवं हनुमानजी की झाँकी को फूलों की वर्षा एवं जय घोष के मध्य माहेश्वरी भवन लाया गया। झांकी के आगे स्काउट बैंड (माहेश्वरी बालिका विद्यालय एवं श्री माहेश्वरी विद्यालय) चल रहे थे। माहेश्वरी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने झांकियों में भाग लिया, लगभग 125 छात्र-छात्राओं द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। माहेश्वरी सभा के द्वारा कार सेवा में शहीद हुए अमर बलिदानी राम-शरद कोठारी बंधुओं के चित्रों को पुष्पहार पहनाकर श्रद्धांजलि दी गयी। माहेश्वरी संगीतालय के सदस्यों ने भगवान गणेश-महेश की वंदना प्रस्तुत की, माहेश्वरी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी, माहेश्वरी महिला समिति की सदस्यों ने दीपक जलाकर दीपावली सा नजारा प्रस्तुत किया। माहेश्वरी सेवा समिति के सदस्यों ने प्रसाद वितरण किया। माहेश्वरी भवन समिति, माहेश्वरी क्लब एवं माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन का भी विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती प्रिया पेड़ीवाल (सभापति माहेश्वरी नवयुवती प्रतिभा मंडल) ने किया। चांदरतन बिनानी, हरि शंकर झंवर, मन मोहन बागड़ी, हीरा लाल झंवर, दिपेश राठी, पुरुषोत्तम मूंधडा, गणेश मिमानी, नरेन्द्र कुमार बागड़ी, अशोक चांडक, वरुण बिनानी, महेश दम्मानी, सुरेश बागड़ी, अरूण सोनी, आदित्य बिनानी, अशोक डागा, प्रमोद डागा, मुकंद दमानी, राजेश कुमार राठी, डॉ. राजकुमार कोठारी, अशोक मूंदड़ा, रामकुमार बिनानी, अशोक सोनी, मनमोहन कोठारी, श्रीकुमार झंवर, राजेश कोठारी, संतोष लाहोटी, मुक्ता गुप्ता, वर्षा डागा, कविता सादानी, सविता सोनी, नरेंद्र करनानी, श्री चंद डागा, सुशील मोहता, सुशीला बागड़ी, सुधा डागा, पुष्पा मूंदड़ा एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थित रही।
Latest News