बधर माता धाम में अत्याधुनिक भक्त निवास, निर्माण कार्य प्रगतिपथ पर

सोमाणी, मर्दा, बागड़ी, छापरवाल, गदिया, मक्कड़ सहित अन्य कई माहेश्वरी खाँपों की कुलदेवी बधर माता का धाम कानडखेड़ा, ताना गाँव में भक्तों की सुविधा हेतु अत्याधुनिक भक्त निवास का कार्य प्रगति पथ पर है। बधर माता ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोमाणी औरंगाबाद, सचिव मनमोहन बागड़ी के अनुसार अपने कुलदेवी माताजी का धाम मेवाड़ के विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ से 70 कि.मी., उदयपुर से 70 कि.मी., नाथद्वारा से 70 कि.मी., साँवरिया सेठ मंदिर से 40 कि.मी. दूरी पर कानडखेड़ा, ताना गाँव के पहाडिय़ों पर मंदिर स्थित है, पहाड़ी के नीचे ट्रस्ट ने दो लाख स्क्वेयर फीट जगह खरीदी कर के भक्त निवास का भूमि पूजन कार्य गत वर्ष विशाल भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित करके सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चार मंजिला भक्त निवास के प्रथम चरण में बारह अत्याधुनिक सुविधा युक्त, वातानुकूलित, पलंग, अन्य फर्नीचर, गीजर से सुसज्जित कमरे, भोजन कक्ष, रसोई घर, कार्यालय का कार्य नवम्बर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। अभी तक बेसमेंट का कार्य पूर्ण होकर कॉलम का कार्य शुरू हो गया है। कुलदेवी बधर माताजी के मंदिर जाने वाली रोड को सीमेंट रोड़ बनाने का कार्य की शुरूआत हो गई है, अभी कोई भी गाड़ी सीढियों तक पहुँचती है। जून 24 तक सीमेंट रोड का कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
गोपाष्टमी के दिन बधरमाता जी का विशाल जागरण एवं भण्डारा विगत 2 वर्षों से संपन्न हो रहा है। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से कुलबंधु पधारकर सहभागी हो रहे है। हर वर्ष गोपाष्टमी को माता जी विशाल जागरण एवं भण्डारा आयोजित करने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है। अभी ट्रस्ट द्वारा भक्त निवास में भक्तों के ठहरने की, भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था है। कन्या भोजन की व्यवस्था है, मंदिर में पण्डितजी द्वारा हर दिन पाठ होता है। इतने विशाल भवन का कार्य भक्तों के सहायता बिना संभव नहीं है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी से यथा संभव आर्थिक सहयोग करने की विनती की है। ट्रस्ट को दिया गया अनुदान इनकम टैक्स के 80 जी के अनुसार छूट के लिए मान्यता प्राप्त है। भक्तों के आवागमन में वृद्धि हो रही है।
हैदराबाद में बधर माता माहेश्वरी सेवा समिति की स्थापना आज से 14 वर्ष पूर्व कुलदेवी के सभी परिवार एक मंच पर लाने, कुलदेवी के प्रचार हेतु राजेश सोमाणी के नेतृत्व में स्थापना की गई, विगत 13 वर्षों से हर वर्ष कुलदेवी का हवन, पूजा, जागरण एवं भण्डारा आयोजित होते आ रहा है। पिछले वर्ष समिति का रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है। जिसमें अध्यक्ष राजेश सोमाणी, उपाध्यक्ष रमेश मर्दा, सचिव गोविन्द सोमाणी, कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर सोमाणी, सह सचिव हनुमानदास सोमाणी, कार्यकारिणी सदस्य वि_ल सोमाणी, राजगोपाल मर्दा मनोनित किए गए हैं। समिति का जागरण में प्राप्त अनुदान से कमी होती है तो उस अनुदान की कमी को समिति के सदस्य मिलकर पूर्ती करते हैं। ज्यादा अनुदान प्राप्त होता है तो कुलदेवी धाम के कार्य हेतु सुरक्षित किया जाता है। समिति द्वारा कुलदेवी में निर्माणाधीन भक्त निवास में एक कमरे का अनुदान दिया है।
कुलदेवी ट्रस्ट के सहसचिव गोविन्द सोमाणी के अनुसार भारत वर्ष के प्रमुख शहरों में कुलदेवी बधर माता का जागरण आयोजित करने के लिए ट्रस्ट प्रयत्नशील है, इसी कड़ी में जनवरी में इन्दौर, पुणे में 20 अप्रैल को जागरण होगा। कुलदेवी बधर माता के विषय में हैदराबाद निवासी गोविन्द सोमाणी, सेल नं. 9394858498 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन