अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था) के तत्वावधान में अमर शहीद अविनाश माहेश्वरी का सम्मान

अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था) के तत्वावधान में अमर शहीद अविनाश माहेश्वरी का सम्मान कार्यक्रम श्री माणक चन्द माहेश्वरी के निवास स्थान पर दिनांक 16 जनवरी को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद आज यह शुभ दिन आया है कि हमारे प्रिय और पूज्य रामलला अपने श्री मन्दिर जी में विराजमान होकर प्रतिष्ठित होंगे। आज इस पवित्र कार्यक्रम में हम शहीद अविनाश माहेश्वरी, दोनों भाई राम काबरा और शरद काबरा के प्रणोंत्सर्ग और शहादत को याद करने के लिए एकत्रित हुए। निश्चय ही यह कोई जाति अथवा समुदाय विशेष की तीन पुण्यात्माएं नहीं थी, ये तीनों राष्ट्र नायक थे जिन्होंने जाति और समाज व्यवस्था से परे होकर कारसेवा में अपने प्राणों का उत्सर्ग किया।
आज हम शहीद अविनाश के आदरणीय पिताश्री माणक जी और उनके माता जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए एकत्रित हुए हैं जिन्होंने अपने इकलौते और एकमात्र पुत्र को उन विषम परिस्थितियों में राष्ट्र गौरव और स्वाभिमान को प्रतिस्थापित करने हेतु अयोध्या भेजकर एक पुनीत कार्य किया। धन्य है पूज्य माताजी की पावन कोख और अजमेर की यह पावन धरा जिसने ऐसे दिव्य पुत्र-रत्न को जन्म दिया जिसने अन्तोगत्वा राष्ट्र के पुनीत कर्तव्य में ब्रम्हलीन होकर आज अयोध्या में भव्य मन्दिर जी के निर्माण के मार्ग को प्रशस्त करने में अपना योगदान दिया। भाई अविनाश माहेश्वरी ने उस हथगोले को हाथ में उठाकर भागकर दूर फेंक दिया जिसके फटने से हजारों कारसेवकों की जान चली जाती और उसी हथगोले के छर्रें से भाई अविनाश के प्राणों का उत्सर्ग हो गया।
सम्पूर्ण राष्ट्र को इस बात पर गर्व है कि आने वाली 22 जनवरी को रामलला का अयोध्या के भव्य और सुन्दर मन्दिर में प्रतिस्थापित होने का समय आ गया है। भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व के हिन्दू समाज के लिए यह गौरव और प्रसन्नता की बात है कि पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद यह क्षण आया है जिसमें हजारों लोगों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर हमारी पीढ़ी के लोगों को यह अवसर दिया जिसमें सम्पूर्ण राष्ट्र राममय होकर जयकारे लगाकर श्रीराम वन्दना का कार्य किया है।
सभापति जी ने वर्ष 2024 को भारत गौरव वर्ष के रूप में मनाने का महासभा के प्रस्ताव के रूप में लिया है जिसमें सम्पूर्ण राष्ट्र के गांव ढाणी, नगर, जिला और प्रान्त के साथ साथ महासभा के प्रत्येक कार्यक्रम में कोठारी बन्धुओं के साथ भाई अविनाश माहेश्वरी तथा राममंदिर की प्रतिकृति के साथ प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रम में दर्शाने के निर्णय के बारे में बताया।
इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अजमेर श्री खाजूलाल चौहान ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि पिछले पांच सौ वर्षो में 27 बार संघर्ष हुए और 28 वें संघर्ष में राजस्थान के बीकानेर के कोठारी बन्धुओं राम और शरद के साथ साथ ब्रम्हनगरी पुष्कर और महाराणा अजयमेरू की पावन धरा के लाल अविनाश माहेश्वरी ने अपनी शहादत देकर ढांचे को ढ़हाने में कारसेवकों को सहयोग कर प्रणोंत्सर्ग कर हमारा सर गर्व से ऊंचा किया। हमें अपने इन लाड़लों पर गौरव है, गर्व है।
सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नगर संघचालक श्री सुनील दत्त जैन ने सम्बोधन देते हुए इस बात गौरव गान किया कि 1992 के कारसेवा कार्यक्रम में हमारे अजमेर के भाई अविनाश माहेश्वरी की शहादत को हम याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर माणक जी माहेश्वरी और सम्पूर्ण परिवार के प्रति अपना कृतज्ञ भाव ज्ञापित कर भाई अविनाश माहेश्वरी को याद कर रहे हैं।
कार्यक्रम में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ओनलाइन उपस्थित रह कर अपनी ओर से तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शहीद अविनाश माहेश्वरी के माता पिता को प्रणाम कर उनका वन्दन अभिनन्दन किया।
 

कार्यक्रम के अन्त में नगर निगम अजमेर के उपमहापौर ने इस बात का विश्वास दिलाते हुए कहा कि अजमेर के किसी एक मार्ग को यथा फॉयसागर रोड़ को शहीद अविनाश माहेश्वरी मार्ग के रूप में प्रतिष्ठित करने का कार्य सर्वोपरि मानते हुए करेंगे। साथ ही बीकानेर के महापौर से बात कर बीकानेर में भी किसी एक चौराहे अथवा मार्ग को शहीद कोठारी बन्धुओं के नाम पर रखने हेतु बात करेंगे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महासभा के संयुक्त मंत्री श्री रमा कान्त बाल्दी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय शंकर मून्दड़ा, मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री गोपी किशन बंग, प्रदेश मंत्री श्री एस डी बाहेती, अजमेर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मून्दडा ने राम मन्दिर की प्रतिकृति, अंग वस्त्रम् कण्ठहार स्वागत करने में सभापति श्री संदीप काबरा का सहयोग कर श्री माणक माहेश्वरी दम्पति के प्रति कृतज्ञता भाव ज्ञापित किया। साथ ही अजमेर जिला माहेश्वरी सभा की ओर से जिलाध्यक्ष श्री संदीप मून्दडा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद कांकाणी, जिलामंत्री श्री अशोक जैथलिया ने राम मन्दिर का फ्रेम किया चित्र जिस पर कोठारी बन्धुओं के साथ शहीद अविनाश माहेश्वरी के चित्रों के साथ श्री माणक चन्द माहेश्वरी को भेंट किया।
इस कार्यक्रम में महासभा पश्चिमांचल के संयुक्त मंत्री श्री रमाकांत बाल्दी, महासभा कार्यसमिति सदस्य श्री विजयशंकर मूंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपी किशन बंग, प्रदेश मंत्री श्री एस.डी. बाहेती, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री जयदेव सोमानी, महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य श्री सुभाषचंद नवाल, श्री सूर्यनारायण लखोटिया, जिला सभा अध्यक्ष श्री संदीप मूंदड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला सभा श्री ज्वालाप्रसाद कांकाणी, जिला मंत्री  श्री अशोक जैथलिया, जिला संगठन मंत्री श्री राधेश्याम पोरवाल, संयुक्त मंत्री जिला सभा श्री श्रीगोपाल सोमानी, श्री अनूप राठी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शिवचरण ईनाणी, पूर्व जिला मंत्री श्री ताराचंद माहेश्वरी, अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा संस्था के अध्यक्ष श्री राकेश झंवर, मंत्री श्री मुकेश मूंदड़ा एवं पदाधिकारी श्री गिरधर जैथलिया, श्री दिनेश काबरा, श्री शशांक बजाज, श्री ओम प्रकाश गुप्ता, अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्षा श्रीमती मंजू मुरक्या, अजमेर जिला युवा संगठन के अध्यक्ष श्री अरविंद चांडक, श्री विनीत भंसाली , श्री अखिल लढ्ढा, ब्यावर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री  एल.एन. बलदुआ व मंत्री श्री रमेश चितलांग्या, श्री सुनील झंवर, पीसांगान क्षेत्रिय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण झंवर व महामंत्री पवन माहेश्वरी उपस्थित थे। मंच संचालन श्री विजय शंकर मून्दडा ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन