वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यू.के. की रिकॉर्ड होल्डर काशवी सोडानी का महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम म्यूजिक लॉन्च
आज 4 साल की उम्र में काशवी ने अपनी माता स्वाति सोडानी, दादी गीता देवी सोडानी व म्यूजिक टीचर नवीन राव एवं टीम के सहयोग से संस्कृत में बहुत ही कम समय में महिषासुर मर्दिनी स्रोत को याद कर लिया एवं गाया है। जिसको भीलवाड़ा, चित्तौड़ के आसपास के मंदिरो किलो, गुरला व पुर की पहाडिय़ों, तालाब व आसपास के क्षेत्र में जाकर शूटिंग करवाई। इसका मुख्य म्यूजिकल डायरेक्शन नवीन राव सर ने किया है। म्यूजिक निक द्वारा दिया गया। शूटिंग के बाद इसका वीडियो यूट्यूब पर अतिथियों द्वारा लॉन्च किया गया। काशवी की प्रगति में उसके पूरे परिवार का योगदान है। पारिवारिक वातावरण व अच्छा माहौल बच्चों को सही दिशा में ले जाता है। बच्चों पर शुरू से ही ध्यान देवे तो हम अपनी सनातन धर्म एवं संस्कृति को आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसी सोच काशवी के स्वर्गीय परदादा श्री बंशीलाल सोडाणी की रही है। उसकी माता बचपन से ही उसको अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ सभी त्यौंहार कार्यक्रमों में अग्रणी रखती है। इस कार्यक्रम में काशवी के नाना मदनलाल, राजू कोगटा, समाजसेवी सत्यनारायण मूंदड़ा, विटी स्कूल के प्रिंसिपल शांतिलाल पोरवाल, गोपाललाल हरकलाल सोडाणी आदि भी मौजूद रहे।
Latest News