कोयंबटूर मे सुंदरकांड का पाठ का आयोजन सम्पन्न

कोयंबटूर माहेश्वरी समाज एंंव सुंदरकांड समिति, कोयंबटूर ने दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को सायंकाल मे माहेश्वरी भवन, थडागंम रोङ, कोयंबटूर के हॉल किया गया। कार्यक्रम समाज के वयोवृद्ध सदस्य श्री रामेश्वरलाल माहेश्वरी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री शांतिदेवी माहेश्वरी, प्रवीण माहेश्वरी, अंजु माहेश्वरी परिवार की यजमानी मे किया गया। इस अवसर पर समाज एवं समिति के सभी सदस्यो और परिजनो ने मिलकर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। तत्पश्चात सदस्य रेणुका माहेश्वरी एवं सिद्धार्थ साबू द्वारा मंत्रमुग्ध भजनो के गायन से सम्पूर्ण माहौल को हनुमानमय कर दिया। शुभ उपलक्ष विभिन्न व्यंजनो का भोग लगाकर हनुमान जी की सामुहिक आरती की गई। अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे लगभग 200 से ज्यादा माहेश्वरी समाज एवं सुंदरकांड समिति के सदस्यो ने भाग लिया। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन