माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर की शीत कालीन सेवाएं

माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर की सेवाओं का क्षेत्र निरंतर वटवृक्ष की शाखाओं की तरह मजबूती से फैल रहा है। दिसम्बर 2023 के मध्य श्री चुन्नीलाल मोहता के सहयोग से ट्रस्ट ने शिवपरिवार मन्दिर निर्माण करवा कर ट्रस्ट मंत्री नरेन्द्र कुमार बागड़ी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा पूजन अनुष्ठान विधि विधान से सम्पन्न किया। जसीडीह शीतकालीन शिविर दिसम्बर के अंत में कम्बल वितरण सेवा कार्य सफलता से सम्पन्न किया था। राजस्थान में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर ने संस्कृति-सभ्यता-संस्कारों को जीविन्त रखने के संकलप के साथ पशुओं की रक्षार्थ बीकानेर के आस-पास की गौशालाओं और नगर मोहल्लों में गरम हलवा-लापसी बनवाकर खिलाने का सेवा कार्य विगत 15 दिनों से निरंतर जारी है। इस सेवा कार्य में मोहता फाउंडेशन के चुन्नीलाल मोहता, कैबकॉन इंडिया लि. के फूभँड़ा परिवार, पीआरबी सिक्योरिटीज प्रा.लि. का बाहेती परिवार, उद्योगी फाउंडेशन के मनमोहन-मनोहर बागड़ी, बलदेव मोहता, गिरधरदास-नरेन्द्र कुमार बागड़ी, राजकुमार बागड़ी, बृजगोपाल श्रीगोपाल बागड़ी, गोर्धन डागा, गवरा देवी मोहता, गोपाल बागड़ी, सी.डी. मोहता, चन्द्र प्रकाश-नीलम बागड़ी, शिवकुमार-श्रीकांता दम्माणी, नवरतन झंवर एवं अन्य समाज बंधुओं के सहयोग से गौ सेवा कार्य सफलता पूर्वक निर्विघ्न चल रहा है।
कैबकॉन इंडिया लि. कोलकाता के सहयोग से गौ सेवार्थ कई योजना कार्य सम्पन्न हो रहे हैं। वर्तमान में माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर की प्रेरणा से कैबकॉन इंडिया ने श्री शिव गोरख गौशाला, शोभासर में गौ सेवार्थ एक वार्ड का नवनिर्माण करवाया गया जिसमें शीत और ताप से बचाव के लिए शेड, चारा के लिए ठाण, पानी की कुंडी और बछड़ों की देखभाल के लिए एक अलग गृह तैयार किया गया।
मकर सक्रांति के पावन उत्सव पर कोलकाता के गंगा घाट एवं मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में जरूरत मंदों को कम्बल वितरण किया गया। साथ हीं लाल बहादुर शास्त्री मिशन फाउंडेशन के माध्यम से गंगा सागर शिविर में कम्बल वितरण करवाया गया, गंगासागर जाने वाले ऋषियों एवं  दर्शनार्थियों को भोजन करवाया गया। नागरिक स्वास्थ संघ के माध्यम से गंगा सागर शिविर में चिकित्सा-औषधि की सेवाएं प्रदान करवाई गई। पुर्वांचल कल्याण आश्रम के मार्फत पिछड़ी जनजातियों के लिए कम्बल सेवा प्रदान की गई। ट्रस्ट मंत्री नरेन्द्र कुमार बागड़ी ने सूचित किया कि ट्रस्ट की सभी कार्य योजनाओं में पहल, पृष्ठ भूमि कार्य और तत्परता मंत्री की अवश्य रहती है लेकिन उसको मजबूती देते हैं हमारे वे सभी अनुदान दाता जिनको हमारे ट्रस्ट की कार्य व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है। योजनाओं को पूर्ण संपादित करवाने में व्यवस्थापक ट्रस्टी श्रीकिशन राठी के साथ माणिक डागा, श्रीराम सिंघी, कुम्भन दास मूंधड़ा, मनोहर बागड़ी, संजय डागा, मनोज भैया, अनिल डागा का सकारात्मक दिशां निर्देश ट्रस्ट और ट्रस्ट मंत्री को सदैव बलशाली बनाये रखता है। भवन उपव्यवस्थापक राम किशन राठी का भवन के समस्त विभागों के अतिरिक्त श्री गीता रामायण पाठशाला में चल रही विभिन्न नि:शुल्क सेवाओं और गौ शाला की योजनाओं में प्रशंसनीय मार्गदर्शन मिलता है। उनकी अगुवाई में गीता पाठ और विवेकानंद जयंती सुसम्पन्न हुई। आगामी 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रस्ट के तत्वावधान में नव निर्मित शिव मंदिर में भंडारा करवाने का निश्चय किया गया है। गौ सेवा कार्यो में सुनील राठी, महेश पुरोहित, श्री शिव गोरख गौशाला के सुनील व्यास, गौ धन मित्र के महेन्द्र जोशी एवं अन्य कई लोगों का सहयोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप में बना रहता है। नरेन्द्र बागड़ी ने कहा कि माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर अपनी विभिन सेवा योजनाओं से समाज उत्थान के लिए सदैव तत्पर है, प्रतिबद्ध है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन