माहेश्वरी महिला मंडल, उमरगाँव द्वारा महिला बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
माहेश्वरी महिला मंडल, उमरगाँव द्वारा महिला बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, टर्फ ग्राउंड, उमरगाँव में दिनांक 13 जनवरी 2024 को किया गया। जिसमे 10 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुवात समाज की वरिष्ठ महिला एवं पुरुष सदस्यो एवं आमंत्रित मेहमानो द्वारा दीप प्रज्वलन व महेश वंदना से की गई, उसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की गईं। फाइनल पिच स्मेशर्स विजेता और ममाँरोटरी क्लब की रॉटरीन्स उपविजेता रही। फाइनल के बाद इनाम वितरण कार्यक्रम में सभी खिलाडिय़ो को सांत्वना पुरुस्कार के रूप में मंडल की तरफ से सर्टिफिकेट, गिफ्ट हैंपर्स दिये गये। बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्सविमन, वीमेन ऑफ दी मैच, विजेता व उपविजेता टीम के सभी खिलाडिय़ो को मोमेंटोस, गिफ्ट हैंपर्स, कैश प्राइज के साथ विनर्स और रनर्स अप की ट्रॉफीज प्रदान की गई। कार्यक्रम के एक भाग में सभी स्पॉन्सोर्स का सम्मान भी किया गया। अंत में सभी ने भोजन का लाभ लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला मंडल ने पिछले एक महीने से कड़ी मेहनत की जिसमे ममता काबरा, नीलम तापडिय़ा, कोमल नावंधर, सुलोचना लढ़ा, बबीता तापडिय़ा, मीनाक्षी मोदानी, जयश्री लढ़ा, विजया चण्डक, सीमा सारडा, ज्योति लढ़ा, रंजिता लढ़ा, मनीषा लखोटिया, इन्दु नावंधर, विनीता सारडा, विजयालक्ष्मी लढ़ा, सुशीला लढ़ा, सुनीता सारडा, प्रीति लाहोटी, गायत्री मोदानी आदि का प्रमुख योगदान रहा।
Latest News