श्री प्रीति क्लब बीकानेर ने आयोजित किया डॉ. गौरव बिस्सा के व्याख्यान का आयोजन
श्री प्रीति क्लब, बीकानेर ने डॉ. गौरव बिस्सा जो कि एक जाने माने मैंनेजमैंट ट्रेनर हैं के व्याख्यान का एक सफल एवं सुन्दर आयोजन स्थानीय माहेश्वरी सदन के सभागार में किया। जिसमें क्लब सदस्यों एवं अतिथियों तथा विशेषकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। डॉ. गौरव बिस्सा ने अपने ओजस्वी भाषण के द्वारा बताया कि मनुष्यों को सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए जीवन में चार अवस्थाओं को विशेष महत्व देना चाहिए। जिसमें प्रमुखत: बाल्यकाल, यौवनकाल, वृद्धावस्था में अनुशासित एवं सुनियोजित तरीके से अपने को ढाल कर जीवनयापन करना चाहिए। उन्होंने अलग-अलग तरीके से उदाहरण देकर मनुष्य को शान्तमय जीवन और व्यवस्थित जीवन जीने की कला उपस्थित जनसमूह को समझाई। साथ ही मनुष्य का दाम्पत्य जीवन सुखी और खुश कैसे रहे उस पर भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।
श्री प्रीति क्लब के अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी ने बताया कि क्लब सदस्यों की हार्दिक इच्छा थी कि साधारण सभा में अच्छे अच्छे विचारधारकों और वक्ताओं को बुलवाया जाये तथा उनके मोटीवेशन कार्यक्रम रखवाये जायें ताकि लोगों में जीवन के प्रति जागरूकता और संयम से जीवन जीने की कला विकसित हो। सचिव राहुल माहेश्वरी ने बिस्सा जी से सम्पर्क स्थापित करके इस कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से पेश किया। सभा के अंत में क्लब सदस्य अनिता मोहता के गीत 'राम आयेंगे' के बैनर और और गाने का विमोचन सभा सदस्यों के द्वारा किया गया।
उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रो. नरसिंग बिन्नानी, अनिल माहेश्वरी, जुगल राठी, सुरेश दम्माणी, राधेश्याम राठी, नारायण डागा, याज्ञवल्क्य दम्माणी, कालू राठी, अशोक बागड़ी, जगदीश कोठारी, सुशील करनानी, दाऊ बिन्नानी, पवन राठी, कपूर राठी, कमल राठी, रोहित पचीसिया, बजरंग मोहता, शशि कोठारी, लक्ष्मी दम्माणी, रेखा लोहिया, शीला डागा आदि प्रमुख थे।
Latest News