अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा की तृतीय कार्यसमिति सभा एवं प्रथम कार्यकारिणी सभा बृज समागम संपन्न

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा आयोजित 30वें सत्र की प्रथम कार्यकारिणी बैठक बृज समागम, 6-7 जनवरी, वृंदावन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रथम दिवस, 6 जनवरी को कार्यसमिति बैठक उपरांत आंचलिक बैठकें संपादित हुई। पूर्वांचल की बैठक श्रीमान संदीप काबरा की अध्यक्षता एवं श्रीमान अजय काबरा के नेतृत्व में क्रियांवित हुई। पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्री कैलाश काबरा, श्री रमेश तापडिय़ा, श्री सतीश चरखा, श्री रमेश परतानी, श्रीमती शोभा सादानी एवं श्रीमती गिरिजा सारडा भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सब सदस्यगण ने अपना परिचय दिया और तदोपरांत सभी प्रदेश अध्यक्षों ने प्रादेशिक गतिविधियों तथा अपनी समस्याओं तथा महासभा से अपनी अपेक्षाओं की बातें रखीं। श्री संदीप काबरा ने तथ्यों और आंकड़ो से सभी प्रादेशिक विषयों का समाधान किया। 
द्वितीय दिवस, 7 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे महासभा महामंत्री श्री अजय काबरा ने कार्यकारिणी बैठक का संचालन करते हुए बैठक का शुभारंभ किया। महेश पूजन, वंदन, नृत्य प्रस्तुति एवं वंदे मातरम राष्ट्रगीत उपरांत स्वागताध्यक्ष श्री एस एन चांडक ने अपने स्वागतीय उद्बोधन में कहा कि 200 करोड़ की लागत से बनने वाला अयोध्या शौर्य भवन, हम माहेश्वरियों के लिए milestone है। युवा वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा, बैठकों में सदस्यों की उपस्थिति का अनिवार्य होना, घटती जनसंख्या पर चिंतन मनन, विवाह में आ रही मुश्किलों हेतु हर प्रदेश में cell बनाना, बायोडेटा ग्रुप में सिर्फ निम्न वर्गीय परिवार ही नहीं बल्कि सभ्रांत परिवार भी बायोडाटा डालें, देश के नीति निवारण में समाज का योगदान हो और यह तब होगा जब हमारी जनसंख्या बढ़ेगी, चुनाव नहीं चयन प्रक्रिया होनी चाहिए और प्रवासी भारतीयों को भी संगठन में जोडऩा चाहिए, ऐसा चाण्डक जी न अपने वक्तव्य में कहा। इसके बाद शोक प्रस्ताव पर पूरे सदन ने 2 मिनट की मौन श्रद्धाजंलि अर्पित की। प्रोफेशनल सेल से भूतड़ा जी (कर्नाटक) ने NBFC, non banking financial company का प्रस्ताव मंच से पारित कराया। इसके बाद अयोध्या में निर्मित होने वाले शौर्य भवन का ppt presentation हुआ। 
 

तत्पश्चात् अध्यक्ष श्री संदीप काबरा ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 132 साल के इतिहास में पहली बार 50 वर्ष से कम आयु के युवाओं को महासभा में जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। नैतिकता और आदर्शों पर चलने वाला संगठन तभी कार्य कर सकता है जब वो जड़ता को त्यागे और चेतनशील हो। उन्होंने कहा कि स्वामी रामसुखदास जी ने उन्नति हेतु सदा चेतनशील रहने का मार्गदर्शन दिया था। बैठकों में उपस्तिथि पर चिंतन आवश्यक है। हमें अपने समाज के गौरव का भान अवश्य होना चाहिए। जो प्रणेता हैं वो मार्गदर्शक होते हैं। संगठन की बैठकें किस प्रकार से हों इस पर भी चिंतन होना चाहिए। 
श्री रमेश परतानी द्वारा भावी पीढ़ी को genius बनाने के लिए प्रोग्राम के विषय में बताया। Abmm Innovate करीब 750 business ideas पर tracking युवा संगठन द्वारा किया जा रहा है। Aditya Vikram Birla group से करीब 1230 विद्यार्थियों ने लाभ उठाया है। 
श्री संदीप काबरा ने कहा कि धन्य वो समाज हुए हैं जो अपने देश को भी पूजते हैं। इसलिए हमें भारत मां का चित्र भी कार्यक्रमों में लगाना चाहिए। शौर्य भवन में एक कीर्ति स्तंभ का भी निर्माण होगा। शौर्य भवन नाम इसलिए रखा गया कि आने वाली पीढ़ी माहेश्वरी समाज के यशोगान को समझे। आगामी एक वर्ष तक राम शरद कोठारी तथा अविनाश माहेश्वरी के चित्र भी हमें कार्यक्रमों में स्थापित करने चाहिए। अध्यक्ष महोदय ने यह भी कहा कि पदाधिकारी कहीं भी भ्रमण को जाएं, उस इलाके के जरूरतमंद किसी एक परिवार के घर अवश्य जाएं और वहां चाय पर उनसे चर्चा करें।


निवर्तमान महासभा अध्यक्ष श्री श्याम सोनी ने कहा कि कार्य के प्रति mindset सही होना बहुत आवश्यक है। महासभा का infrastructure strong हुआ है। छोटे शहरों में भी भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि प्रतिदिन एक घंटा हम निजी स्थानों में महासभा की योजनाओं को समाजवर्ग से साझा करेंगे, तभी आने वाले समय में हमारा समाज श्रेष्ठतम कहलाएगा। 
पूर्व महासभा अध्यक्ष श्री रामपाल सोनी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति साधारण परिस्थिति का हो लेकिन उसमें वैचारिक निपुणता हो तो उसे अवश्य पद पर लाना चाहिए। Mission IAS 100 के तहत करीब 100000 की राशि का सहयोग अवश्य होना चाहिए और युवा संगठन से कहा कि वे गांवों तक जाएं, परिवारों से मिलें और होनहार बच्चों को तलाश कर उन्हें प्रोत्साहित करें।
महिला संगठन एवं युवा संगठन के अध्यक्ष ने अपनी अपनी गतिविधियां सदन के समक्ष प्रस्तुत की। Abmm Innovate Team के सदस्यों ने अपनी समिति का vision share किया। New start ups and already existing business को और profitable कैसे बनाया जाए तथा युवा अपने traditional business को और आगे कैसे बढ़ाए, ऐसी परिकल्पनाओं का सहयोग समिति प्रदान करेगी, ऐसा उन्होंने बताया। 
श्री रमेश परतानी ने creating genius mind for generation next, Kaushalya Genius kid Prog का ppt presentation दिया। IT cell समिति ने भी अपना vision share किया और सबसे अनुरोध किया कि Abmm chatbox में अवश्य जुड़े। मंच से प्रदत्त सभी सुझावों का तथा समितियों द्वारा पारित सभी योजनाओं का सदन ने पुरजोर स्वागत किया। श्री राजकुमार काल्या, अर्थमंत्री ने आय व्यय का ब्यौरा रखा और कहा कि वर्तमान सत्र की 96% fees जमा हो चुकी हैं। श्री प्रवीण सोमानी, संगठन मंत्री ने आंचलिक उपाध्यक्ष एवं सहमंत्री को आंचलिक रिपोर्ट पढऩे हेतु मंच पर आमंत्रित किया।
धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष महोदय ने प्रदान करते हुए यह कहा कि बैठक में पूर्ण भागीदारी निभानी चाहिए और अपना आरक्षण उसी अनुसार कराना चाहिए, जिससे आयोजक संस्था की व्यवस्था भी बनी रहे। राष्ट्रगान उपरांत बैठक संपूर्ण हुई।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन