माहेश्वरी महिला मंच विराट नगर द्वारा सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी महिला मंच विराट नगर द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2024 बखरी गांव वार्ड नंबर 12 की 15 कन्याओं को 3 महीने के लिए सिलाई प्रशिक्षण तालीम एबीसी नेपाल ऑफिस के प्रांगण में प्रारम्भ किया गया। मंच द्वारा इन कन्याओं को सिलाई में पारंगत करके सर्टिफिकेट के साथ सिलाई मशीन भी प्रदान करेंगे तथा मंच द्वारा इनका सामूहिक विवाह करने का प्रस्ताव भी रखा गया। एबीसी नेपाल ऑफिस की अध्यक्ष श्रीमती विष्णु पन्त के निरीक्षण में यह कार्यक्रम शुरू हुआ तथा दो प्रशिक्षकों के द्वारा कन्याओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती एकता तापडिय़ा थी।
Latest News