माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा निशुल्क आंखो की जांच तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा निशुल्क आंखो की जांच तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन दिनांक 11 जनवरी 2024 को रामलाल गोलछा अस्पताल के निरीक्षण में किया गया। कार्यक्रम में 305 मरीजों की आख जांच हुई जिसमें 38 जनों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन रामलाल गोलछा अस्पताल में किया जायेगा। रामलाल गोलछा अस्पताल के सेक्रेटरी श्री सुरेंद्र गोलछा को मंच के द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम Saipatri Adharbhoot Vidyalaya-1 में किया गया तथा इस विद्यालय के 70 विद्यार्थियों को मंच द्वारा स्वेटर वितरण किया गया।
समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री चंपालाल राठी ने 20 बच्चों को स्वेटर अपने तरफ से प्रदान किया। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज विराटनगर के अध्यक्ष श्री घनश्याम काबरा, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी परिषद के काका सदस्य श्री बजरंग बाहेती, नेपाल माहेश्वरी परिषद के संयुक्त मंत्री श्री राजेश लखोटिया, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन पूर्वांचल की उपाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा शारदा, मंच के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रीता माहेश्वरी एवं श्रीमती संतोष बाहेती, युवा मंच के मेंबर्स, मंच के मेंबर्स पत्रकार बंधु आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती ललिता राठी तथा सहसंयोजिका श्रीमती संजू बाहेती थी। अगले दिन ऑपरेशन पश्चात मंच की बहनों द्वारा मरीजों को तथा उनके परिवार जनों को खिचड़ी खिलाई गयी।
Latest News