श्री माहेश्वरी रामायण मंडल ओढव अहमदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
श्री माहेश्वरी रामायण मंडल ओढव अहमदाबाद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 128 युनिट का रक्तदान मिला। रक्तदान शिविर के लिये सौजन्यकर्ता के रूप मे श्री प्रमोद कुमार, योगेश, नरेश रांदड परिवार का सहयोग मिला। रक्तदाताओ को प्रोत्साहन स्वरूप बैग दिये गये। साथ में अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा द्वारा समाज की एबीएमएम संपर्क ऐप एवं सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी भी समाज बंधुओ को देकर उन्हे प्रेरित किया।
Latest News