पवन कुमार राठी, बीकानेर का हुआ सम्मान
बीकानेर पुष्करणा समाज की प्रमुख सामाजिक संस्था एवं ट्रस्ट रताणी-व्यास पंचायत समिति के तत्वाधान में रताणी-व्यास भवन में एक समान समारोह का आयोजन किया गया। प्रेस नोट जारी करते हुए बीकानेर माहेश्वरी समाज की प्रमुख संस्था श्री प्रीति क्लब के अध्यक्ष नारायण दास दम्मानी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता, युवा कार्यक्रम उद्घोषक एवं श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के मंत्री तथा बीकानेर सेवा योजना के प्रवक्ता पवन कुमार राठी का सम्मान किया गया। सम्मान के अंतर्गत माल्यार्पण कर शॉल ओढाकर उन्हें फोटो युक्त स्मृति चिन्ह के रूप में मोमेंटो भेंट किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के नेता महेश व्यास, रताणी-व्यास पंचायत समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास, राजस्थान इंटेक के सचिव जनरल रमेश व्यास, होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास, प्रेम रतन व्यास, पंडित भगवान दास तथा पूनम चंद व्यास आदि उपस्थित थे। नारायण दास दम्मानी ने बताया कि यह सम्मान उन्हें विगत कोरोना काल के अंतर्गत किए गए सेवा कार्यों तथा अन्य सामाजिक कार्यों में दिए गए विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। दम्मानी के अनुसार पवन राठी का सम्मान न केवल माहेश्वरी समाज द्वारा समय समय पर किया जाता रहा है बल्कि अन्य समाज द्वारा भी उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर प्रदान किया जाता रहा है। अन्य समाज द्वारा मिस्टर राठी को सम्मानित किए जाने पर माहेश्वरी समाज की प्रमुख संस्थाओं ने रताणी-व्यास पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीयो का आभार व्यक्त करते हुए राठी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर श्री प्रीति क्लब के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम कल्याणी, वर्तमान अध्यक्ष नारायण दास दम्मानी, नारायण बिहानी पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल, महिला समिति पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा लोहिया, वर्तमान अध्यक्ष मंजू दम्मानी, प्रदेश अध्यक्ष महिला समिति श्रीमती कंचन राठी, सचिव श्रीमती विभा बिहानी, मनोज राठी, शांता राठी, राजेश राठी, रश्मि राठी, मनमोहन कल्याणी (अध्यक्ष जिला व्यापार उद्योग मंडल) राम चांडक, प्रिया चांडक आदि ने बधाई दी।
Latest News