श्री राम मंदिर की स्थापना उत्सव के उपलक्ष में बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट श्रीगंगानगर द्वारा अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशवासियों में भारी उत्साह है। इसी उपलक्ष्य में सेठ गिरधारी लाल बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा ट्रस्ट श्रीगंगानगर द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष विधायक श्री जयदीप बिहाणी के दिशा-निर्देशन में प्रभु श्रीराम को समर्पित 'मेरे श्रीराम आएंगे' विषयक अंतर विद्यालयी चित्रकला तथा निबंध एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में दिनांक 10/1/24 को बिहाणी एसडी लॉ पीजी कॉलेज के लाइब्रेरी हॉल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसे बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री हिमांशु बिहाणी ने संबोधित किया।
श्री हिमांशु बिहाणी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियोंं को प्रभु श्रीराम के जीवन और उनकी शिक्षाओं से जोड़कर उन्हें सद्मार्ग मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करना है। प्रतियोगिताओं में सरकारी और प्राइवेट, दोनों विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंंगे। उन्होंने बताया कि चित्रकला, निबंध रचनाओं व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का विषय 'प्रभु श्री राम: उनका जीवन एवं शिक्षाएं' रहेगा। चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता तीन वर्ग में होगी। प्राथमिक वर्ग में कक्षा 1 से 5, मिडिल में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। तीनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिये जाएंगे। प्रथम पुरस्कार में 3100 रुपये राशि, स्मृति चिन्ह एवं ई-सर्टिफिकेट, द्वितीय में 2100 रुपये की राशि तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह एवं ई-सर्टिफिकेट विजेताओं को प्रदान किये जाएंगे। इस अवसर पर श्री हिमांशु बिहाणी, बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के निदेशक (अकादमिक) डॉ. एम.एल. शर्मा, उप- निदेशक (अकादमिक) श्री कमलजीत सिंह सूदन, व्याख्याता श्री मधुसूदन कौशिक तथा श्री भूपेन्द्र नागर द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।
18 जनवरी तक ली जाएंगी प्रविष्टियां
सभी विद्यालय श्रेणी अनुसार अपनी रचनायें प्राचार्य द्वारा अग्रेषित पत्र के साथ 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक बिहाणी शिक्षा न्यास के केंद्रीय कार्यालय में भेज सकेंगे, जिनका मूल्यांकन निर्णायक पैनल द्वारा किया जायेगा। समस्त प्रतियोगिताओं के परिणाम 21 जनवरी को भामाशाह सेठ सुशील कुमार बिहाणी ऑडिटोरियम में सांय 5 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में घोषित किये जायेंगे।
दो चरणों में होगी शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता
श्री हिमांशु बिहाणी ने बताया कि शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता ओपन रहेगी जिसमें प्रत्येक विद्यालय एक प्रविष्टि भेज सकेगा। दो चरणों में होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम चरण स्क्रीनिंग राउंड होगा। इसमें विद्यालय प्रविष्टि की वीडियो रिकॉर्डिंग 18 जनवरी तक व्हाट्सऐप नंबर 9414537432 पर भेजेंगे। स्क्रीनिंग के बाद अंतिम 6 प्रविष्टियां फाइनल राउंड के लिए चयनित होंगी। द्वितीय चरण में फाइनल राउंड होगा, जिसमें अंतिम 6 चयनित प्रतिभागी 21 जनवरी को भामाशाह सेठ सुशील
कुमार बिहाणी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं का चयन किया जायेगा।
कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिये डॉ. एमएल शर्मा-94145-07111, श्री कमलजीत सिंह सूदन-94145-37432, श्री मधुसूदन कौशिक-70140-57841 तथा श्री भूपेन्द्र नागर-98752-54605 से संपर्क किया जा सकता है।
Latest News