क्रियांश राठी, अजमेर ने बढाया समाज का गौरव
अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था) के सम्माननीय सदस्य श्री विजय प्रकाश राठी एवं श्रीमती विजयकान्ता राठी के सुपौत्र एवं श्री मोहित एवं प्रियंका राठी के सुपुत्र क्रियांश राठी ने मात्र 6 वर्ष 2 माह की उम्र में 1 से 100 तक गणितीय पहाड़े सुनाकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया। क्रियांश ने इससे पूर्व भी मात्र 3 वर्ष 4 माह की आयु में 1 से 100 तक के नम्बर हिन्दी, इंग्लिश, जापानी, फ्रेंच, स्पेनिश में पढ़ लेना, 1 से 100 तक रिवर्स काउंटिंग, आवर्त सारणी के 118 elements की जानकारी, Mathemetical Tables, ओड इवन नंबर्स, प्राइम नंबर्स पर अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुएINDIA BOOK OF RECORDS-2021 में अपना नाम दर्ज करवाया था। क्रियांश की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News