गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी युवा संगठन की प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पूर्ण

गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी युवा संगठन सत्र 2023-2026, की प्रथम कार्यसमिति बैठक अहमदबाद में, अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में हुई। महेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव पर सूरत के आशीष तापडिय़ा का निर्वाचन हुआ। साथ ही त्रक्करूङ्घस् 2023-2026 कि ऑफिस बैरियर टीम नियुक्त हुई जिसमें 60 मेंबर्स की शक्तिशाली टीम का गठन हुआ। उसके बाद संस्था के मंत्री मयंक बागडी ने पूरे सत्र के लिए संस्था के विजऩ (vision) को सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया, साथ ही सभी पोस्ट होल्डर को अपने दायित्व से अवगत किया। बैठक में सूरत, भरूच, मोरबी, आनंद, वडोदरा, नडियाड, दाहोद, पालनपुर, राजकोट, सुरेंद्र नगर, गांधीधाम एवं गुजरात के अन्य जिलों से आये युवा साथियों ने हिस्सा लिया। संगठन मंत्री निखिल काबरा ने संगठित होकर आगे बढऩे के लिए सबको प्रेरित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश झंवर ने की। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन