महासभा की वृंदावन बैठक में मिशन आईएएस 100 के कार्य की प्रस्तुति
6- 7 जनवरी 24 को वृंदावन में आयोजित महासभा कार्यकारिणी बैठक में समिति सदस्य किशन प्रसाद दरक नांदेड़, कृष्ण कुमार भट्टड़ सूरत, विवेक माहेश्वरी पिपरिया और दिलीप माहेश्वरी कोलकाता उपस्थित थे। महासभा कार्यसमिति बैठक में सभापतिजी ने अपने उद्बोधन में समाज के युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में शामिल करने हेतु Mission IAS 100 द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए इस हेतू प्रत्येक जिला क्षेत्र में प्रशासनिक सेवा मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने की जरूरत पर बल दिया। श्री रामपालजी सोनी ने बद्रीलाल सोनी शिक्षा सहयोग केंद्र भीलवाड़ा से उपलब्ध कराई जा रहे आर्थिक सहयोग की जानकारी सदन को दी। उसी दिन सायंकाल विविध आंचलिक बैठकों में मिशन प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर मिशन की जानकारी देते हुए संबंधित आंचल के जिलासभा प्रतिनिधियों से प्रशासनिक सेवा मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने का आग्रह किया। परिणाम स्वरूप मिशन को 10 स्थानों पर अप्रैल मई 2024 में प्रशासनिक सेवा मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने का आश्वासन प्राप्त हुआ।
7 जनवरी को संपन्न राष्ट्रीय बैठक में संपूर्ण भारत तथा नेपाल के लगभग 1000 प्रतिनिधियों के सम्मुख सभापतिजी ने अपने उद्बोधन में महासभा की फ्लैगशिप योजनाओं में 'मिशन प्रशासनिक सेवा 100' का जिक्र करते हुए Mission IAS 100 के अब तक के कार्य की सराहना की तथा अधिक से अधिक जिलों में यह सेमिनार आयोजित करने की जरूरत पर बल दिया। महासभा कार्यकारिणी में मिशन आईएएस 100 समिति प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार भट्टड (सूरत) ने कार्यवृतांत प्रस्तुत किया। श्री किशनप्रसाद दरक (नांदेड़) ने जयचंदलाल करवा माहेश्वरी हॉस्टल दिल्ली द्वारा इस हेतू किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। इस समय समिति सदस्य श्री विवेक माहेश्वरी (पिपरिया) और श्री दिलीप लाहोटी (कोलकाता) भी मंच पर साथ में उपस्थित थे। बाद में सदन में कार्यवृतांत पुस्तिका का वितरण किया गया। मिशन प्रतिनिधियों ने विशेष बैच लगाया हुआ होने से अनेक लोग मिशन प्रतिधियों से शिविर आयोजन का तरीका समझ रहे थे, वहीं कुछ लोग सिविल सर्विसेस कैरियर गाइडेंस हेतु अपने परिवार के युवाओं से बातचीत करवा रहे थे।समिति संयोजक श्री श्रीकांत बाल्दी के मार्गदर्शन में तयार किए गए कार्यवृतांत्त का शब्दांकन समिति की प्रवक्ता सुश्री श्वेता आनंद जाजू (सूरत) ने किया है।
Latest News