श्री सुरेंद्र बजाज जयपुर ने पी.एच.डी. उपाधि प्राप्त की
जयपुर जिला माहेश्वरी सभा समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र बजाज को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पी.एच.डी. की डिग्री प्रदान की गयी है। यह उपाधि जर्मनी की सुप्रसिद्ध Hessen International University Wisebaden Germany द्वारा नववर्ष के प्रथम दिवस पर जयपुर के प्रसिद्ध स्टारडम रिसोर्ट में आयोजित अत्यंत भव्य कार्यक्रम में भारतीय चैनल WISC नई दिल्ली के माध्यम से दी गयी। श्री बजाज ने अपने शैक्षणिक काल में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की शिक्षा पूर्ण की है। उल्लेखनीय है की श्री बजाज गत 10 वर्षों से राजस्थान ट्रांसफार्मर मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष पद का कार्य भार देख रहे हैं व श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के नेत्रदान-देहदान प्रेरणा प्रकल्प के संयोजक, समाज की विधान संशोधन समिति के सदस्य व जयपुर माहेश्वरी पत्रिका के परामर्शक के पद पर भी हैं। वर्ष 2019 में डी.डी.-2 (दूरदर्शन) ने अपने अत्यंत लोकप्रिय प्रोग्राम 'धरती धोरां री' में आपका 45 मिनट का लाइव इंटरव्यू का राष्ट्रीय स्टार पर प्रसारण किया। श्री बजाज व उनके व्यावसायिक संस्थानों को देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री (3 बार), केंद्रीय उद्योग मंत्री, केंद्रीय एम.एस.एम.ई. मंत्री, लोकसभाध्यक्ष व प्रदेश उद्योग मंत्री से अलग-2 समय में अनेकों बिजनेस अवार्ड मिले हैं। राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग द्वारा आपके व्यावसायिक संस्थानों को दो बार 1-1 लाख रुपये का नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया हैं।
Latest News