कोल्हापुर जिल्हा माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पंचतत्व साधना योग शिविर आयोजित
इचलकरंजी - कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा श्री महेश सेवा समिती में योग प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। नेचुरलपेथी सेंटर निर्वाणा नाशिक के प्रमुख संचालक 'गुरुमां' के मार्गदर्शन में रोगों से छुटकारा पाने के लिए पांच तत्वों को प्राणायाम के साथ नियंत्रण करने की विधि का अभ्यास किया गया। नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने की कला और सदेव आनंद के वातावरण बनाये रखने हेतु बहुत ही सुंदर मार्गदर्शन मिला। लगभग तीन सौ महिलाएं और पुरुष इस शिविर से लाभान्वित हुए। कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के अध्यक्ष सौ. पुष्पा गिरधारीलाल काबरा और संयोजक सौ. सरला अशोककुमार बाहेती ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष परिश्रम किया। पश्चिमांचल उपाध्यक्ष सौ कांता लाहोटी, निर्मला बाल्दी, मंगल लोया, कला बाहेती, सरोज झंवर, प्रदेश संचार सिद्धा संयोजिका जयश्री भट्टड़, संतोष तोषनीवाल और सभी समिति के सदस्यों और कार्यकारिणी का पूर्ण सहकार्य रहा। शिविर को सफल बनाने में श्री नंदकिशोर भूतड़ा, आनंद बांगड, प्रहलाद भूतड़ा, दीनदयाल झंवर, विनीत तोषणीवाल, नन्दकिशोर मोहता, मुकेश खाबाणी, सुनिल बांगड आदि समाज बंधुओं का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ। संस्था के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के अंतर्गत श्रावण बाल विकलांग वसतिगृह के विद्यार्थियों को कंबल, मिठाई, फलाहार और कपड़े वितरित करके नए साल 2024 की मंगल शुरुआत हुई।
Latest News