जरूरतमंदों की सेवा सोसायटी का ध्येय - राशि माहेश्वरी
सामथ्र्य सोसायटी बून्दी के तत्वाधान में ऊनी वस्त्र वितरण अभियान के तहत १ जनवरी को शहर के निकटस्थ ग्राम झरबालापुरा की ढाणियों एवं मजरों में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गो एवं महिलाओं को उनकी जरूरत के मुताबिक ऊनी वस्त्र उपलब्ध करवाएं। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने कहा कि लोगों की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होती है। जरूरत के मुताबिक गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने पूर्वजों से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सीखे। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड में जिन लोगो के पास पर्याप्त मात्रा में ऊनी वस्त्र नही है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हे ऊनी वस्त्र उपलब्ध करवाना सोसायटी का ध्येय है। जो अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में जो भी लोग कठिनाई में हैं, उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाना और उनकी परेशानियों को दूर करना हम सबका दायित्व हैं। इसके लिए सोसायटी सदैव प्रयासरत रहेगी। इस दौरान सोसायटी सदस्य अनीशा जैन, नम्रता शुक्ला, नेहा जोशी, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे।
Latest News