माहेश्वरी महिला संगठन वाराणसी द्वारा फैशन शो तथा लकी ड्रा का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी महिला संगठन वाराणसी द्वारा 17 दिसम्बर को माहेश्वरी भवन पर एक शानदार फैशन शो और साथ में पूर्व प्रायोजित लकी ड्रा का आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। फैशन शो का विशेष आकर्षण संगठन के विशेष आग्रह पर पधारीं समस्त पूर्व अध्यक्षों का एक सम्मान सहित रैंप वॉक रहा। सभी ने अपने आशीष से संगठन सदस्याओं अभिसिंचित किया।
फैशन शो हो और समाज की महिलाएं और युवतियां न जुड़े ऐसा हो नही सकता। सामाजिक परिवेश के पूरा ध्यान रखते हुए महिलाओं और युवतियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। हालांकि यह कोई प्रतियोगिता नही थी लेकिन सभी मे एक अद्भुत उत्साह था। सिर्फ 2 दिनों की तैयारी में सभी ने स्वयं को अनूठे अंदाज में रैंप पर उतारा। सभी को पुरस्कृत किया गया। अनिता डागा और शीतल राठी का संचालन ने सभी का मन मोह लिया। भावना लढ्ढा ने अपनी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद भी इस फ़ैशन शो का जिम्मा अपने कंधों पर लिया और आपसी समन्वय और व्यवहारिकता के साथ सभी प्रतियोगियों को एकत्र करना और उनको ड्रेस कोड के साथ स्टेप्स की जानकारी देना शानदार रहा।
लकी ड्रा का आयोजन भी किया। पर्यवेक्षक धीरज मल्ल भैया और अनिल झंवर का विशेष योगदान रहा। राखी काबरा, कृष्णा सोमानी, पूनम सोमानी, मनीष दुजारी, दीपक सारड़ा, रवि सारड़ा, योगेश भुराडिय़ा, वरुण मूंदड़ा, गिरिराज कोठारी आदि का सहयोग भी विशिष्ट था। कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्दू चाण्डक तथा धन्यवाद मंत्री सुषमा कोठारी ने किया। प्रकल्प की विविध गतिविधियाँ के संचालन में सीमा गट्टानी, कृष्णा लढ्ढा का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
Latest News