जिला माहेश्वरी संस्थान राजसमंद की बैठक सम्पन्न
जिला माहेश्वरी संस्थान राजसमंद की बैठक जिला मुख्यालय पर माहेश्वरी भवन में विष्णु गोपाल सोमानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक सभा सचिव रामगोपाल सोमानी एवं महासभा सदस्य अर्जुन लढ्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल मालानी, आदित्य बिरला व्यापार सहयोग केंद्र प्रभारी केदारमल न्याती, दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक सभा सहसचिव संपतलाल लढ्ढा, माहेश्वरी सेवा समिति राजसमंद अध्यक्ष खूबचंद झंवर, राजसमंद जिला माहेश्वरी संस्थान सचिव मंजू निष्कलंक उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भगवान महेश की पूजा अर्चना के पश्चात समस्त अतिथियों का स्वागत महेंद्र देवपुरा, भगवती लाल अजमेरा, विनोद मुथा, कैलाश लढ्ढा, शंकरलाल लढ्ढा, ख्यालीलाल बपड़ोत, सतीश कुमार हेडा सहित स्थानीय समाज के सदस्यों द्वारा किया गया। अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी ने माहेश्वरी समाज के लिए चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजना की जानकारी देते हुए समाज को एकजुट रहते हुए आपसी सहयोग से आगे बढऩे का आह्वान किया। साथ ही जिले के माहेश्वरी परिवारों द्वारा एक साथ भव्य कार्यक्रम महेश नवमी पर्व पर रखने पर चर्चा की गई। महासचिव खूबचंद झंवर ने बताया कि अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए पारिवारिक आईडी जरूरी है, जो परिवार अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के ऐप पर लॉगिन कर बना सकते हैं। स्थानीय समाज अध्यक्ष संपतलाल लढ्ढा ने समाज में व्याप्त बुराइयों, कुरीतियों पर चर्चा करते हुए संस्कारवान गतिविधि बढ़ाने पर अपनी वार्ता पेश की। बैठक में जलझूलनी पर ठंडाई वितरण कार्यक्रम का आयव्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष मनोज छापरवाल द्वारा पेश किया गया। विचाचक दीप्ति माहेश्वरी का अभिनंदन किया गया। संचालन महासचिव खूबचंद झंवर व सचिव सतीश कुमार हेड़ा ने किया।
Latest News