सेठ जी.एल. बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

सेठ जी.एल. बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर में प्राचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी के निर्देशन में 26 दिसंबर से प्रारंभ हुए सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों के लिये सातों दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई की और पौधे लगाए। स्वयंसेवकों के लिये खेलकूद सहित भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनएसएस से विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का विकास होता है। शिविर के दौरान कॉलेज के जूलोजी संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल सोनी ने स्वयंसेवकों को शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितु कौशिक ने कहा कि एनएसएस से जुड़कर हमें समाज के लिये कुछ करने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिये प्रत्येक विद्यार्थी को अपने विद्यार्थी जीवन में एनएसएस से अवश्य जुडऩा चाहिये। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. सतनाम ने स्वयंसेवकों को अपना लक्ष्य निर्धारण भविष्य उज्ज्वल बनाने की प्रेरणा दी। समापन समारोह में प्रो. मनप्रीत, प्रो. सूर्यप्रकाश, प्रो. बजरंग सैनी आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन