बहादुरगढ में समाज की तीनों इकाईयों का संगम
बहादुरगढ जिला सभा के आतिथ्य में हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की प्रथम कार्यकारी मण्डल एवं द्वितीय कार्यसमिति बैठक के साथ प्रादेशिक महिला संगठन एवं प्रादेशिक युवा संगठन की बैठक का आयोजन 'संगम 2023Ó दिनांक 24 दिसम्बर 2023 को किया गया। सभी प्रतिनिधियों को पंजीकरण के समय 'तुलसीÓ की पौध भेंट की गयी।
बैठक में तीनों इकाईयों के करीब 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तीनों इकाईयों एवं स्थानीय संस्था के पदाधिकारीयों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के महानुभावों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढाई। श्रीराम बाबू काबरा, प्रेसीडेंट, हिन्दवेयर और श्री हरी शंकर बाहेती, अधिपति, युनिस्टार समारोह के मुख्य अतिथी आसन को सुशोभित कर रहे थे।
बैठक का प्रारम्भ संयुक्त रूप में किया गया। मंचापूर्ती पश्चात भगवान महेश की जयघोष के साथ शिव परिवार की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजली अर्पित की गयी। जिला सभा बहादुरगढ़ की महिला सदस्यों द्वारा महेश वंदना का गायन और सदन में उपस्थित जनो के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिला सभा सचिव श्री विकाश शारदा ने संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष श्री राधे श्याम काबरा को सदन में उपस्थित प्रतिनिधियों के स्वागत हेतु आमंत्रित किया। श्री काबरा जी द्वारा सबका अभिनंदन और शब्दिक स्वागत के बाद स्थानिय महिला व युवा संगठन अध्यक्ष श्रीमति कनक सोमानी एवं श्री दीपक शारदा द्वारा अभिनंदन पश्चात मंचाशीन महानुभावों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। आगे की औपचारिक कार्यवाही हेतु संचालन प्रदेश सचिव श्री जगदीश मंत्री द्वारा किया गया।
सभी प्रतिनिधियों द्वारा दिवंगत आत्माओ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलन्त्री द्वारा सभी का स्वागत करते हुए संक्षिप्त प्रारम्भिक उद्बोधन में सभी से आग्रह किया कि महासभा द्वारा संचालित ट्रस्टो का लाभ जरुरतमंद समाज बंधुओ को पहुंचाने की आवश्यकता है तथा इसकी पात्रता हेतु महासभा के सम्पर्क पोर्टल में अधिक से अधिक सदस्यों के पंजीकरण में शीघ्रता लाने की सलाह दी।
चूंकि तीनों इकाईयों की पृथक बैठक होनी थी अत: प्रादेशिक महिला एवं युवा संगठन अध्यक्ष द्वारा अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। राष्ट्रीय महिला संगठन-उत्तरांचल की पदाधिकारी श्रीमति मंजू मांधना एवं राष्ट्रीय युवा संगठन संगठन मंत्री श्री आशीष शारदा ने संदेश दिये।
इसके पश्चात प्रदेश सचिव श्री जगदीश मंत्री द्वारा संयुक्त बैठक की समाप्ति की घोषणा करते हुए महिला एवं युवा प्रतिनिधियों से निवेदन किया कि वे अपनी बैठको हेतु निर्धारित स्थान पर प्रस्थान करे। प्रदेश सभा अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री ने अपने विचार रखे। उन्होने महासभा संचालित सम्पर्क पोर्टल में अधिक से अधिक सदस्यों के पंजीकरण का आह्वान किया। प्रदेश सचिव ने सूचित किया कि महासभा ने इस कार्य में प्रदेश की प्रगति पर प्रसन्नता जाहिर की है। मंत्री जी ने उल्लेख किया कि इस कार्य में गुरुग्राम के श्री अजय गट्टानी का विशेष योगदान रहा है और सभी जि़ला सभा और सदस्यों को सूचित किया कि इस सम्बंध में श्री गट्टानी का सहयोग लिया जा सकता है।
महासभा कार्यसमिती सदस्य श्री अशोक सोमानी ने संदेश दिया कि माहेश्वरी समाज की जनसंख्या निरंतर घटती जा रही है, अगर ऐसा ही रहा तो शीघ्र ही हमारा अस्तित्व ही समाप्ति की ओर जा सकता है अत: घटती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए अगली पीढी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और आह्वान किया कि प्रत्येक दम्पत्ति के दो से अधिक संतान होनी चाहिये। समाज में तेजी से फैल रही कुरीति विशेषकर अन्य जाति में विवाह सम्बंध स्थापित करना व विवाह में देरी पर भी ध्यान देने की आवश्यक्ता पर जोर डाला। इसके पश्चात प्रादेशिक न्यास की गतिविधियों को न्यास अध्यक्ष श्री महेश गट्टानी ने प्रस्तुत किया और उसका अवलोकन किया गया। प्रसन्नता जाहिर की गयी की सत्र के प्रारम्भ में ट्रस्ट का फंड 20 लाख से बढ़कर 50 लाख की संख्या को छूने वाला है। इसका पूरा श्रेय श्री अशोक सोमानी को जाता है जिनके आह्वान पर सभी ने योगदान किया। बैठक के मध्य ही कई सदस्यो ने अपने योगदान की घोषणा की। प्रदेश सभा की गत बैठक जो रेवाडी में हुई थी में सभी जिला सभा से योगदान की अपेक्षा की गयी थी तथा जिन जिला सभा ने अपनी उल्लेखित सहयोग राशि पूर्ण कर दी थी उन्हे सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। प्रदेश की सभी जिला सभा प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट से सदन को अवगत कराया। कोषाध्यक्ष श्री सुरेश काबरा मे सभा का लेखा प्रस्तुत किया तथा जिन सदस्योंअ के सत्र शुल्क प्राप्त नहीं हुए थे उन्हे सभा स्थल पर ही एकत्रित किया गया। महिला संगठन द्वारा रामायण पर आधारित संगीतमय नृत्य नटिका का मनभावन व शानदार मंचन किया गया।
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने जिला सभा बहादुरगढ का उच्च स्तर का आयोजन करने के लिये आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और बैठक का समापन घोषित किया। अंत में राष्ट्रीय गान किया गया।
Latest News