तुलसी मानव जीवन की रक्षक व पोषक है - राशि माहेश्वरी

सामथ्र्य सोसायटी बूंदी द्वारा तुलसी पूजन दिवस के पावन पर्व पर 25 दिसम्बर को शहर के नैनवा रोड स्थित सुदामा सेवा संस्थान 'वृद्धाश्रम' में सोसायटी सदस्यों ने प्रवासियों के साथ तुलसी के पौधे लगाकर उन्हें पोषित एवं पल्लवित करने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने तुलसी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वास्थ्य, लौकिक, अलौकिक व आध्यात्मिक सभी दृष्टियों से बहुपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में तुलसी अत्यंत पवित्र पौधों में से एक है, इसलिए हिंदू धर्म के लोग तुलसी को माता का रूप मानकर उसकी पूरे विधि-विधान से श्रद्धापूर्वक पूजन करते हैं। 
माहेश्वरी ने कहा कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में हमेशा सुख-शांति, समृद्धि बनी रहती है। तुलसी के पौधों में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की अदभुत क्षमता होती है। इस दौरान सोसायटी सदस्य अनीशा जैन ने स्वास्थ्य एवं आरोग्यता के लिए आयुर्वेद में तुलसी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर 'वृद्धाश्रम' में निवासित सभी बुजुर्गों ने नियमित तुलसी पूजन का संकल्प लिया। सुदामा सेवा संस्थान के व्यवस्थापक श्री मनीष गौतम ने इस पुण्य कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोसायटी सदस्य अनीशा जैन, नम्रता शुक्ला, नेहा जोशी, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन