इचलकरंजी में बाल संस्कार शिविर आयोजित
इचलकंरजी जिला कोल्हापुर में महेश सेवा समिति की ओर से 17.12.23 को साप्ताहिक बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 9 वर्ष से 15 वर्ष तक के 100 से अधिक बालक व बालिकाओ ने भाग लिया। इस शिविर में गीता के श्लोक का पठन, महापुरुषों की जीवनी को आधार बनाकर संस्कार के विभिन्न प्रकार के उदाहरण दिये गये। सभी बचों ने भारतीय वेशभूषा धारण की व सभी ने तिलक लगायें। इस अवसर पर महेश सेवा समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर भूतडा, सचिव राधामोहन छापरवाल, ट्रस्टी प्रमुख श्रीवलभ बांगड, कोल्हापुर जिला सभा के सचिव लालचंद गट्टाणी, अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा बाल संस्कार समिती के सह-संयोजक श्री अशोक कुमार बाहेती उपस्थित रहे। सेवा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर भूतडा ने अपने मनोगत मे कहा की यह संस्कार शिविर हर शनिवार को शाम 4 से 6 बजे के बीच लिया जायेगा, जिससे की बच्चों में संस्कार की भावना का पूर्ण रूप से विकसित हो सके। शिविर में प्रशिक्षण का कार्य सौ. किरण भराडिया व सौ. वंदना भागंडिया ने किया। शिविर को सफल बनाने में कमलेश राठी, धनराज डालिया व राधेश्याम बंग का विशेष सहयोग रहा।
Latest News