इचलकरंजी में कॅरियर गाइडेंस शिविर आयोजित

कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अंतर्गत इचलकंरजी तहसील माहेश्वरी सभा के द्वारा 10 वी (SSC)) और के 12वी (HSC) बाद शैक्षणिक प्रकिया (Admission)) मे छात्रों और अभिभावकों के मन मे आनेवाली उलझन को सुलझाने के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और चर्चासत्र (करिअर गाइडेंस) के कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 20/12/23 को घोरपडे नाट्यगृह मे किया गया। इस शिविर में शिक्षक पालक संघ के अनुभवी व्याख्याता द्वारा विद्यार्थी व उनके अभिभावको का विस्तार से मार्गदर्शन किया। शिविर मे भारी तादाद मे विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामगोपाल मालानी, सचिव सुनील मूंदडा व कोल्हापुर जिला सभा के अध्यक्ष नितीन धूत उपस्थित थे। प्रोजेक्ट प्रमुख उमेश राठी व कैलाशचंद खटोड व तहसील सभा के सभी सदस्यों ने इस शिविर को सफल बनाने मे सहयोग किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन