गीता जयंती पर सत्संग भवन जोधपुर में गीता बाल संस्कार के बच्चो द्वारा 18 अध्याय का पाठ किया गया
गीता बाल संस्कार के मदन पुंगलिया ने बताया कि गीता जयंती के अवसर सत्संग भवन में संत राम रतन जी रामस्नेही मोती चोक रामद्वारा एवं राधाकृष्ण जी महाराज के सानिध्य में गीता जी का पाठ किया गया। गीता बाल संस्कार के बच्चो द्वारा गीता जी के 18 अध्याय का पाठ किया गया जिसमे हजारों की संख्या में बच्चो पुरषों महिलाओं द्वारा 18 अध्याय का पाठ किया गया। इसमें सभी शाखाओं लालसागर, भदवासिया, सूरसागर, कमला नेहरू नगर, कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, एयरफोर्स, पाश्र्वनाथ सिटी, महामंदिर, नागोरी गेट, सरदारपुरा, पावटा और अन्य शाखाओं से जहां पर नियमित गीता क्लास लगती है का सहयोग रहा।
Latest News