माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया का मिलन समारोह सम्पन्न
'सगंठन आपके द्वार' बेनर अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में दिनांक 24.12.23 को पारिवारिक मिलन समारोह डाक्टर रामजीलाल डाक्टर पराग लढा (जीवन ज्योति नर्सिंग होम) के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 16 सदस्यों ने भाग लिया। माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया व उसके आस-पास के परिवारों को संगठित करके एक परिवार बनाने के लिए अक्टूबर 2022 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई, लोकल व आस-पास के सभी परिवारों का भरपुर सहयोग मिल रहा है।
इस मुहिम को लगातार जारी रखने के पीछे मुख्य उद्देश्य -
1. समाज को संगठित करके एक परिवार बनाना।
2. अपनी संस्कृति, सभ्यता व संस्कार को बढ़ावा देना, इसके लिए परिवार में चर्चा करते हुए युवा पीढ़ी व बच्चों को बताना।
3. संगठित करने के लिए किसी के यंहा जाना हो तो 4-5 लोग आपस में बात करके एक साथ जाए, जिससे नही जाने वाला भी जाने के लिए तैयार होंगे।
4. माहेश्वरी जनसंख्या लगातार घटती जा रही हैं, इस और युवा पीढ़ी का ध्यान आकर्षित करना।
5. शादी विवाह में आ रही दिक्कतो को देखते हुए हमने एक 'माहेश्वरी जीवन साथी एप्प तिनसुकियाÓ ग्रुप बनाया हैं, जिसमें पुवोतर की सभी जगहों से 57 सदस्यों को जोड़ा गया।
18 दिसम्बर से इस ग्रुप में बायो-डाटा अपलोड करना शुरू किया अभी तक 25 लडको व 14 लडकियों के बायो-डाटा अपलोड हो गए हैं।
Latest News