'नारी तू नारायणी' अभियान के तहत सामथ्र्य सोसायटी ने सेनेटरी नैपकिन वितरित किए

सामथ्र्य सोसायटी के तत्वावधान में 'नारी तू नारायणी' के अभियान के तहत 24 दिसंबर को शहर के समीपस्थ ग्राम श्योपुरिया की बावड़ी में महिलाओं व बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित कर उन्हे मासिक धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि इस दौर में भी बस्तियों में रहने वाली युवतियां एवं महिलाए महावारी जैसे विषय पर खुलकर चर्चा नही करती बल्कि इसे एक समस्या के रूप में लेती हैं। जबकि महावारी एक प्राकृतिक क्रिया है, लेकिन नासमझी के कारण मासिक धर्म को विकृति बना दिया। उन्होंने कहा कि इस मासिक धर्म की प्राकृतिक क्रिया को महिलाए के साथ-साथ पुरुष वर्ग को समझ कर उन्हे सम्बल देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक युवती में लगभग 11 से 13 वर्ष की उम्र से प्रारम्भ होती है जो लगभग 45 से 50 वर्ष तक रहती हैं। इस प्रकार एक नारी को अपनी जीवनावधि में लगभग आधी उम्र तक इस चक्र से गुजरना पड़ता है। सोसायटी द्वारा बस्तियों, ढाणी एवं मजरो में रहने वाली युवतियां एवं महिलाओं को जागरूक करते हुए समझाया कि नारी को इस बात का गर्व होना चाहिए कि ईश्वर ने हमें यह वरदान सृष्टि की रचना हेतु दिया है। इसे हमें हर माह के मासिक धर्म को रक्तदान दिवस के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी ख्याल रखने, पूरी तरह से देखभाल करने के साथ-साथ महावारी के दौरान कपड़े के उपयोग की जगह सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, आराधना जांगिड़, हेमा सोनी, अनीशा जैन, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन